Himachal Election Result: ये 10 सीटें तय करेंगी हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, कुछ पर 100 वोटों से भी कम का है मार्जिन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 8, 2022, 11:15 AM IST

Himachal Election Result: हिमाचल में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। हिमाचल की परंपरा रही है कि वहां के लोग पिछले कई दशकों से किसी भी सरकार को रिपीट नहीं करते हैं। इसी तरह की परंपरा इस चुनाव में भी देखने को मिल रही है। चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीचे जोरदार टक्कर है।

Himachal Election Result: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। मतगणना जारी है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्य की कई सीटें ऐसी हैं, जहां कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे चल रही है। राज्य की छह सीटों पर कांग्रेस 100 से भी कम वोटों से आगे चल रही है।

Himachal Election result

हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट

ये हैं सीटें

क्रमांकसीटवोटों का अंतर कौन आगे
1भटियात61कांग्रेस
2बिलासपुर70कांग्रेस
3झंडूता84कांग्रेस
4मनाली47कांग्रेस
5लाहौल-स्पीति35कांग्रेस
6ठियोग66कांग्रेस
7बल्ह959बीजेपी
8फतेहपुर476बीजेपी
9रामपुर233कांग्रेस
10सुजानपुर593कांग्रेस
बागियों ने की हालत खराब

राज्य में अभी तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान उसके अपने लोगों ने ही किया है। जिन बीजेपी नेताओं को टिकट नहीं मिला था और वो नाराजगी में निर्दलीय मैदान में उतर गए थे, उन्होंने बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई सीटों पर बागी आगे चल रहे हैं।

End of Feed