Hema Malini Net Worth: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' की दौलत में बंपर इजाफा, जानिए मथुरा से BJP कैंडिडेट हेमा मालिनी की संपत्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 10:17 AM IST

Hema Malini Net Worth: पिछले चुनाव में हेमामालिनी 125 करोड़ रुपये की मालकिन थीं। हालांकि, इस बार के नामांकन पत्र में हेमा मालिनी ने अपनी प्रॉपर्टी करीब 129 करोड़ रुपये बताई है। जबकि, 169 करोड़ की संपत्ति उनके पति धर्मेंद्र के नाम है। इसके अलावा हेमा मालिनी के पास सात कारें भी हैं।

Hema Malini Net Worth: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से लगातार तीसरी बार बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी की संपत्ति पांच साल में बढ़ गई है। पिछले चुनाव में हेमामालिनी 125 करोड़ रुपये की मालकिन थीं। हालांकि, इस बार के नामांकन पत्र में हेमा मालिनी ने अपनी प्रॉपर्टी करीब 129 करोड़ रुपये बताई है। जबकि, 169 करोड़ की संपत्ति उनके पति धर्मेंद्र के नाम है।

Hema Malini

हेमा मालिनी की नेटवर्थ

नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में हेमा मालिनी ने बताया कि उनके पास आय के अन्य स्रोत व्यवसाय, किराया एवं ब्याज आदि हैं। पिछले चुनाव में हेमामालिनी 125 करोड़ रुपये की मालकिन थीं। वर्तमान में हेमामालिनी के पास 13 लाख 52 हजार 865 रुपये और धर्मेंद्र के पास 43 लाख 19 हजार 016 रुपये नकद हैं।

End of Feed