LIVE

Haryana Vidhan Sabha Results 2024: हरियाणा में BJP की सरकार बनाने की कवायद तेज, जानें किसे कितनी सीट मिली

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024, Results.ECI.GOV.IN Harayna Ka Chunav Results, ECI Haryana Vidhan Sabha Results, Vote Counting, Trends, Winning Candidates, ECI Haryana Chunav Results Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था। मतदान का प्रतिशत 67.50% रहा था। इस चुनाव में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। भाजपा ने जीत हासिल करके लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का ख्वाब पूरा कर लिया। वहीं 10 साल का सूखा खत्म करने का कांग्रेस का सपना अधूरा रह गया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE

Haryana Vidhan Sabha Results 2024: हरियाणा में BJP की सरकार बनाने की कवायद तेज, जानें किसे कितनी सीट मिली

Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024, Results.ECI.GOV.IN Harayna Ka Chunav Results, ECI Haryana Vidhan Sabha Results, Vote Counting, Election Result Trends, Winning Candidates, ECI Haryana Chunav Results Updates: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में 464 निर्दलीय सहित 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP ने पूर्ण बहुमत हासिल कर ली। भाजपा को कुल 48 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। इनेलो ने 2 सीट और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।

Haryana Vidhan Sabha Chaunv Results 2024 LIVE: Vote Counting Updates


Jammu Kashmir Chunav 2024 Results LIVE: Watch Online

अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पहलवान विनेश फोगट, आदित्य सुरजेवाला और मम्मन खान तथा निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल शामिल हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सैनी ने लाडवा से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से शिकस्त दी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वालों में निवर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो के अभय सिंह चौटाला, हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा और भाजपा नेता ओपी धनखड़ शामिल हैं।

Vidhan Sabha Chunav 2024 Result Updates: Check Result Trends Here

  • हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को हुआ था मतदान।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक, 90 सीटों पर 67.50% हुआ था मतदान।
  • एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत के आसार हुआ फेल।
  • भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते।


Watch: Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live on eci.gov.in

  • हरियाणा के नतीजों में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने हासिल की बहुमत।
  • हरियाणा में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई, कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटी।
  • अंबाला कैंट से अनिल विज ने हासिल की जीत, लाडवा सीट से सीएम सैनी जीते।

OCT 08, 2024 20:08 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे: किसे कितनी सीट मिली

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP ने पूर्ण बहुमत हासिल कर ली। भाजपा को कुल 48 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। इनेलो ने 2 सीट और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।
OCT 08, 2024 19:02 IST

हरियाणा में हुई विकास और सुशासन की राजनीति की जीत: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘विकास व सुशासन की राजनीति’ की जीत करार दिया और राज्य के लोगों को भरोसा दिया कि वे उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की। इससे पहले, भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी। मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस ‘महाविजय’ के लिए हरियाणा की जनता को नमन करते हुए कहा, ‘‘यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’’ उन्होंने इस जीत के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की, बल्कि विकास के भाजपा के एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘‘इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।’’
OCT 08, 2024 18:21 IST

हरियाणा में तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार हुई: कांग्रेस

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को ‘अप्रत्याशित’ और ‘लोक भावना के खिलाफ’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य में ‘तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार’ हुई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में हरियाणा के परिणाम को स्वीकार नहीं किया जा सकता। रमेश ने यह भी कहा कि हरियाणा का अध्याय अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जगह-जगह से शिकायतें आई हैं और इनके बारे निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा। रमेश ने दावा किया , "हमसे जीत छीनी गई है... आज जो नतीजे आए हैं, वो जमीनी हकीकत के अनुसार नहीं हैं... यह परिणाम लोक भावना के खिलाफ है।" कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया कि हरियाणा में ‘तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार’ हुई है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे अप्रत्याशित और जमीनी हकीकत से दूर हैं। खेड़ा ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है।
OCT 08, 2024 18:20 IST

हरियाणा: कांग्रेस ने 31 सीट पर जीत दर्ज की, छह पर आगे

हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों पर मतगणना जारी है और कांग्रेस 31 सीट अपने नाम कर चुकी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक राज्य में तीन निर्दलीयों को भी जीत मिली है। कांग्रेस 31 सीट जीत कर छह पर बढ़त बनाए हुए हैं। इंडियन नेशनल लोकदल एक सीट जीत चुका है जबकि एक पर बढ़त बनाए हुए है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वालों में निवर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो के अभय सिंह चौटाला, हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा और भाजपा नेता ओपी धनखड़ शामिल हैं। फोगाट ने मंगलवार को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव जीत लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश कुमार को 6,015 मतों के अंतर से हराया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा (77) ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर भाजपा की मंजू हुड्डा को 71,465 वोट के अंतर से शिकस्त दी है। ऐलनाबाद सीट से निवर्तमान विधायक चौटाला को कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने 15,000 मतों के अंतर से हराया। बादली से भाजपा के ओपी धनखड़ को कांग्रेस के कुलदीप वत्स ने 16820 मतों से मात दी।
OCT 08, 2024 18:20 IST

हरियाणा: भाजपा ने 40 सीट पर जीत दर्ज की, आठ पर आगे

हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों पर मतगणना जारी है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 सीट जीत ली हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा शाम 5:45 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 40 सीटों पर जीत के साथ ही आठ सीट पर आगे चल रही है। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पहलवान विनेश फोगट, आदित्य सुरजेवाला और मम्मन खान तथा निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल शामिल हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सैनी ने लाडवा से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से शिकस्त दी।
OCT 08, 2024 17:17 IST

हरियाणा चुनाव: अभय चौटाला ऐलनाबाद सीट से चुनाव हारे

इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। ऐलनाबाद सीट से निवर्तमान विधायक चौटाला को कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने 15,000 मतों के अंतर से हराया। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिये मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।
OCT 08, 2024 17:14 IST

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा चुनाव परिणामों पर कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में पार्टी की पैठ बढ़ाने के लिए आलाकमान को योजना बनानी चाहिए, ऐसे नतीजों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा से दुखी हूं, मुझे यकीन है कि पार्टी आलाकमान हार के कारणों का आकलन करेगा। हरियाणा चुनाव परिणाम निराशाजनक, कांग्रेस आलाकमान को इसके पीछे के कारणों का आकलन करना चाहिए। कांग्रेस को उन लोगों की पहचान करनी चाहिए, जिन्होंने 10 साल बाद पार्टी को सत्ता में लाने के प्रयासों पर पानी फेर दिया।
OCT 08, 2024 17:13 IST

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष को मिली हार

हरियाणा विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष और पंचकूला से मौजूदा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता कांग्रेस के चंद्र मोहन से हारे।
OCT 08, 2024 16:25 IST

भाजपा को जनता वोट नहीं दे रही, सीटें कहां से आ रही हैं?: टिकैत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार को जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बनाई हुई है। इस बीच, किसान नेता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की सफलता पर सवाल उठाए हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि जितनी सीटें भाजपा को मिल रही हैं, उतनी उम्मीद किसी को नहीं थी। जनता तो भाजपा को वोट नहीं दे रही, तो फिर ये सीटें कहां से आ रही हैं? यह गणित का सवाल है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को अलग-अलग लड़वाकर चुनावी खेल खेलती है, जिससे परिणाम उनकी इच्छानुसार आते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान सबसे अधिक लाठियां चलीं, कई किसानों ने अपनी जान गंवाई, उनकी शहादत हुई, इसके बाद भी रिजल्ट इस तरह के आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याएं हैं, लेकिन फिर भी भाजपा के लिए सीटें आ रही हैं। यह हमारी समझ से परे है। यह पूरी तरह से राजनीतिक गणित है, और उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा चुनाव को 'किसान बनाम अन्य' के रूप में खेल रही है, जिससे एक बड़ा खेल चल रहा है। यह बड़ा घपला है। यदि जनता वोट नहीं दे रही है, तो फिर ये वोट कहां से आ रहे हैं? यह एक गंभीर प्रश्न है।
OCT 08, 2024 16:24 IST

पीएम मोदी ने नायब सैनी को किया फोन, चुनाव में जीत पर दी बधाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। रुझानों में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी को फोन कर बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।' हरियाणा में भाजपा कीर्तिमान रचने जा रही है। रुझानों में राज्य में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा बहुमत का आकंड़ा पार कर चुकी है। नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते गए हैं। उन्हें 16,054 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई है। सीएम सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को शिकस्त दी। हरियाणा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी।
OCT 08, 2024 16:05 IST

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया

OCT 08, 2024 16:03 IST

हरियाणा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हासिल की जीत

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक जिले की गढ़ी सांपला-किलोई सीट बरकरार रखी, भाजपा उम्मीदवार को हराया।
OCT 08, 2024 16:02 IST

कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने चुनावी मैदान में दी सबको पटखनी

ओलंपिक खिलाड़ी एवं पहलवान विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में सबको पटखनी देते हुए जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार फोगाट ने मंगलवार को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव जीत लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश कुमार को 6,015 मतों के अंतर से हराया। ओलंपिक में पदक से चूकने के बाद भारत लौटने पर विनेश ने खेल से सन्यास लेने का ऐलान कर राजनीति का दामन थाम लिया। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विनेश कांग्रेस में शामिल हुईं और पार्टी ने जुलाना से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। जुलाना विनेश फोगाट का ससुराल है। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। कभी अपने प्रतिद्वन्द्वी से आगे और कभी पीछे हुईं विनेश को कुल 65,080 मत हासिल हुए, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के योगेश को 59,065 मत मिले। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता दलाल केवल 1,280 मत ही हासिल कर सकीं और उनकी जमानत जब्त हो गई। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र लाठर ने 10,152 मत हासिल किए और जननायक जनता पार्टी (जजपा) से विधायक रहे अमरजीत ढांडा केवल 2,477 मत हासिल कर सके।
OCT 08, 2024 14:41 IST

हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: रुझानों के बीच बोले भूपिंदर हुड्डा- 'हमें बहुमत आ रहा है'

OCT 08, 2024 14:31 IST

हरियाणा की 12 सीटों के चुनाव परिणाम आए समाने


हरियाणा की 12 सीटों पर चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। 8 सीटों पर कांग्रेस और 4 पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
OCT 08, 2024 13:34 IST

हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: कांग्रेस के प्रदर्शन से हैरान हूं- कुमारी शैलजा

हरियाणा के चुनावी नतीजों पर कुमारी शैलजा ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात की है। उन्होंने दबे शब्दों में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के प्रदर्शन से हैरान हैं। चुनाव के नतीजे आने के बाद विश्लेषण किया जाएगा।
OCT 08, 2024 13:14 IST

हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: नूंह सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद जीते

हरियाणा की नूंह सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को करीब 46 हजार वोटों से हराया।
OCT 08, 2024 12:42 IST

हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी शुरू

हरियाणा के चुनावी नतीजों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे के बाद बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

OCT 08, 2024 12:36 IST

हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा में BJP सरकार बनाने की कवायद तेज

हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। चुनावी रुझानों को देखते हुए मनोहर सिंह खट्टर के आवास पर हलचल तेज हो गई है। धमेंद्र प्रधान के साथ बैठक की चर्चा है।
OCT 08, 2024 12:29 IST

हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा के चुनाव परिणाम पर क्या बोले अशोक गहलोत

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों पर राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, नतीजे आना अभी बाकी है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा, हमें शाम तक इंतजार करना होगा,अगर जयराम रमेश ने कुछ कहा है तो उन्होंने बहुत सोच-समझकर कहा होगा।