लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर, BJP ने JJP को दिया तगड़ा झटका; जानें सारा माजरा

LokSabha Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जजपा को तगड़ा झटका दिया है। जननायक जनता पार्टी के तीन नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। जजपा के तीनों नेताओं ने पंचकूला स्थित भाजपा के कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ली।

BJP vs JJP in Haryana: हरियाणा में लोकसभा की 10 सीट पर 25 मई को मतदान से पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल पार्टी के दो नेताओं के साथ मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले जजपा के दो अन्य नेता राज्य सचिव कुसुम शेरवाल और हरपाल कम्बोज हैं।

BJP vs JJP in Haryana

भाजपा में शामिल हुए जजपा के तीन दिग्गज।

हरियाणा में बिखर रही है जजपा

जजपा के तीनों नेताओं ने पंचकूला स्थित भाजपा के कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले सोमवार को जजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष निशान सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने हाल में ही जजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

End of Feed