चौधरी देवी लाल ने जब जीती हुई ये लोकसभा सीट छोड़ दी थी, पर ये गलती पड़ी थी बहुत भारी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 18, 2024, 05:18 PM IST

Chaudhary Devi Lal on Rohtak Lok Sabha Seat in 1989: चौधरी देवीलाल ( Chaudhary Devi Lal) जिन्हें 'ताऊ' के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने साल 1989 में रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर फिर इस्तीफा दे दिया था फिर वहां की जनता ऐसी नाराज हुई कि उन्हें 1991, 1996, 1998 लोकसभा चुनाव में लगातार हार का सामना करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS

  1. चौधरी देवीलाल उर्फ 'ताऊ' ने 1989 में रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव जीता
  2. देवीलाल ने तब राजस्थान के सीकर से भी चुनाव जीता था तो रोहतक सीट को छोड़ दिया
  3. रोहतक की जनता इससे इतनी खफा हुई कि 'ताऊ' को अगले 3 लोकसभा चुनाव में हराया

Chaudhary Devi Lal on Rohtak Lok Sabha Seat in 1989: हरियाणा के चौधरी देवीलाल 1989 में हुए लोकसभा चुनाव में राजस्थान के सीकर और हरियाणा के रोहतक (Rohtak Lok Sabha Election 1989) दोनों से लड़े थे और दोनों सीटें जीतकर लोकसभा पहुंचे थे, उस वक्त उन्हें जनता दल की सरकार में उप प्रधानमंत्री बनाया गया, देवीलाल उर्फ 'ताऊ' को सीकर और हरियाणा की रोहतक में से किसी एक सीट को छोड़ना था तो उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।

Chaudhary Devi Lal on Rohtak Lok Sabha Seat in 1989

'ताऊ' देवीलाल के राजनीतिक करियर में की एक भारी भूल

देवीलाल को उस वक्त लगा था कि रोहतक तो अपनी ही सीट है वहां की जनता उन्हें फिर से चुन लेगी पर ये उनकी राजनीतिक भूल साबित हुई रोहतक की जनता बेहद गुस्से में थी शायद यही वजह रही कि उन्हें अगले तीन लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।

End of Feed