Haryana Lok Sabha Election 2024 Schedule: हरियाणा में 25 मई को होंगे मतदान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 16, 2024, 04:38 PM IST

Haryana Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Candidates List in Hindi: हरियाणा की मौजूदा राजनीति को देखें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 10 लोकसभा सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, वहीं कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पिछले लोसकभा चुनाव में बीजेपी ने 10 की 10 सीटें अपने नाम की थीं।

Haryana Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इन चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से हुई प्रेसवार्ता के अनुसार पूरे देश में चुनाव 19 अप्रैल से होंगे। वहीं चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। हरियाणा की बात करें तो यहां की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे और चुनाव परिणाम एकसाथ घोषित किए जाएंगे। यहां की 10 सीटों के लिए वोटिंग छठे चरण (25 मई) में होगी।

Haryana Lok Sabha Chunav

हरियाणा लोकसभा चुनाव

हरियाणा की मौजूदा राजनीति को देखें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 10 लोकसभा सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, वहीं कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यहां चौंकाते हुए मुख्यमंत्री को बदल डाला है। अब हरियाणा में नायाब सिंह सैनी की सरकार है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली की राजनीति में हाथ आजमाने का मौका दिया गया है, बीजेपी ने उन्हें सेफ सीट करनाल से प्रत्याशी घोषित किया है।

End of Feed