इलेक्शन

Haryana elections: हरियाणा में वोटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, चित्रा सरवारा को पार्टी से किया निलंबित

Haryana elections: हरियाणा में कांग्रेस ने अपने बागी नेता चित्रा सरवारा पर कड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने चित्रा सरवरा को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Image

चित्रा सरवारा को कांग्रेस ने निकाला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में बागियों पर सख्त कांग्रेस
  • चित्रा सरवारा को पार्टी से किया निलंबित
  • पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी है चित्रा सरवारा

Haryana elections: हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ सरवारा का निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ना पार्टी की नीति का उल्लंघन है।

कांग्रेस ने नहीं दिया था टिकट

अंबाला कैंट से प्रबल दावेदार मानी जा रहीं सरवारा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस ने इस सीट से परविंदर पाल परी को चुनाव मैदान में उतारा है, जिनका सामना छह बार के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज से है। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी सरवारा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद अंबाला कैंट से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था हालांकि उन्हें विज के हाथों चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

शैलजा के करीबी को मिला टिकट

चित्रा के पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं, अंबाला कैंट से कांग्रेस टिकट के शीर्ष दावेदारों में से एक थीं, लेकिन यह टिकट परविंदर को मिला, जिन्हें सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा का करीबी माना जाता है।

हरियाणा में कब है चुनाव

हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। सूबे में सभी सीटों के लिए एक ही चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं अक्टूबर को इसकी मतगणना की जाएगी।

एजेंसी की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article