इलेक्शन

Haryana Elections: रुझानों में भाजपा की वापसी के बीच पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंचे राज्य प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान

बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस केवल 35 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच राज्य प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंचे है।

Image

मनोहर लाल से मिले धरेंन्द्र प्रधान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana Assembly Election 2024 Results: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है और रुझानों से पता चलता है कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। इस बीच, बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हरियाणा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर पहुंचे।

बीजेपी 51 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में उतार-चढ़ाव के बाद कुछ समय के लिए रुझान स्थिर हो गया है। अगर रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा के नतीजे 2019 के मुकाबले बेहतर होंगे, जब पार्टी को सिर्फ 40 सीटें मिली थीं।

बीजेपी 51 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में उतार-चढ़ाव के बाद कुछ समय के लिए रुझान स्थिर हो गया है। अगर रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा के नतीजे 2019 के मुकाबले बेहतर होंगे, जब पार्टी को सिर्फ 40 सीटें मिली थीं। वहीं अगर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ता दिखायी दे रहा है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। दोनों प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना में यह कांग्रेस और भाजपा के लिए मिश्रित परिणाम है। भाजपा जम्मू-कश्मीर में हार की ओर बढ़ रही है लेकिन सुबह के रुझानों में पिछड़ने के बाद वह हरियाणा में कांटे की टक्कर में कांग्रेस से आगे निकल गयी है।

भाजपा 90 विधानसभा सीट में से 51 पर आगे

हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रही भाजपा 90 विधानसभा सीट में से 51 पर आगे है जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। शुरुआती रुझानों में आगे रही कांग्रेस अब 34 सीट पर आगे है। हरियाणा में मतगणना शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद पूर्वाह्न 11 बजे भाजपा को 38.7 प्रतिशत वोट मिले जबकि कांग्रेस को 40.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को जाएगा। उन्होंने कहा कि असली श्रेय हरियाणा के लोगों को जाता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article