Karnal Kaithal and Panipat Vidhan Sabha Results Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 का परिणाम आज आ जाएगा। बता दें, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के तहत करनाल डिवीजन की तीनों जिलों की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। जानकारी के अनुसार, इन तीनों डिवीजन की सभी विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। आइए जानते है इन सीटों का हाल...
करनाल डिवीजन की इंद्री से कांग्रेस के राकेश कंबोज आगे चल रहे हैं, वहीं, करनाल से जगमोहन आनंद आगे चल रहे हैं। वहीं नीलोखेड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एक SC सीट है। कांग्रेस और BJP के बीच इस सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं अगर पानीपत सिटी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली हुई है। 6 राउंड के बाद बीजेपी के प्रमोद विज 14056 वोट से आगे चल रहे है।
| क्रमांक | डिवीजन का नाम | विधानसभा सीट का नाम | विधानसभा क्षेत्र का नाम |
| 1. | करनाल | Nilokheri | नीलोखेड़ी |
| Indri | इंद्री | ||
| Karnal | करनाल | ||
| Gharaunda | घरौंडा | ||
| Assandh | असंध | ||
| 2. | पानीपत | Panipat Rural | पानीपत ग्रामीण |
| Panipat City | पानीपत शहर | ||
| Israna | इसराना | ||
| Samalkha | समालखा | ||
| 3. | कैथल | Kalayat | कलायत | Kaithal and Pundri |
