इलेक्शन

जम्मू-कश्मीर में कौन होगा BJP का प्रत्याशी, हरियाणा में किसे मिलेगा मौका? भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति कल करेगी फैसला

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है। उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए अब भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक कल 25 अगस्त को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है।

Image

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए कल अपने प्रत्याशियों के नाम पर लगा सकती है मुहर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

BJP Central Elections Committee: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों पर फैसला करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की 25 अगस्त को बैठक होने की संभावना है। यह बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होगा। केंद्र शासित प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होंगे।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 4 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

वहीं हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। इस बीच, हरियाणा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा ने गुरुग्राम में दो दिवसीय मंथन सत्र आयोजित किया। सूत्रों ने बताया कि सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई।

भाजपा की हरियाणा इकाई ने विधानसभा के लिए 300 से अधिक उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष पेश की जाएगी। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में दो या तीन नाम हैं, जबकि कुछ विधानसभा सीटों पर में पांच है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article