इलेक्शन

हरियाणा में चल रही भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें रुझानों पर क्या बोले BJP नेता अनिल विज

Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। भाजपा नेता अनिल विज ने रुझानों पर कहा कि हरियाणा में कांटे का मुकाबला है। मतों की गिनती आगे बढ़ने के साथ ही बहुत कुछ उलटफेर देखने को मिलेगा।

Image

बीजेपी नेता अनिल विज (फोटो साभार - BCCL)

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती लगातार जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन अब बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे कर दिया है। हरियाणा में अब बीजेपी बहुमत से आगे निकल आई है। शुरुआती रुझानों पर भाजपा नेता अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही बहुत कुछ उलटफेर होगा।

हरियाणा में करीबी मुकाबला

भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में रुझानों से पता चलता है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का है। उन्होंने कहा कि शुरुआती आंकड़े सही नही थे, क्योंकि उस समय पोस्टल बैलेट को स्कैन किया जा रहा है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, बहुत कुछ उलटफेर होगा।

बीजेपी बहुमत से आगे

हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। आज वोटों की गिनती की जा रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अभी तक 89 सीटों के रुझान सामने आए हैं। हरियाणा में बीजेपी बहुमत से आगे चल रही है। भाजपा को 47 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article