Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद आज यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को मतगणना हो रही है। मतगणना का कार्य जारी है, लेकिन रुझानों के अनुसार कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ 10 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में लड्डू बांटे जाने की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। हरियाणा में भी कांग्रेस नेता मिठाइयां बांट रहे हैं। चुनाव के दौरान जलेबी चर्चा में रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जलेबी को लेकर दिए गए भाषण को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने जमकर मजाक बनाया था। लेकिन हरियाणा में जीत के साथ राहुल गांधी ने सिर्फ बहन प्रियंका गांधी ही नहीं, पूरी पार्टी के लिए जलेबी की व्यवस्था कर दी है।
दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मातूराम की जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जलेबी को लेकर एक रैली में भाषण भी दिया था। इस भाषण के बाद भाजपा ने राहुल गांधी का 'जलेबी की फैक्टरी' को जमकर मजाक भी बनाया। हालांकि, राहुल गांधी अपने उस बयान पर कायम रहे।
ये भी पढ़ें - भारत की नहीं जलेबी, जानिए किस देश से और कब आई भारत
आज जब पार्टी हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ 10 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है तो एक बार फिर जलेबी चर्चा में है। इस जीत के साथ राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी के लिए जलेबी की व्यवस्था कर दी है। भाषण के दौरान राहुल गांधी ने बताया था कि उन्हें गोहाना की जलेबी बहुत अच्छी लगी और उनकी बहन प्रियंका गांधी जलेबी की बड़ी शौकीन हैं। उन्होंने बताया था कि यहां की जलेबी का स्वाद लेते ही उन्होंने तुरंत प्रियंका को फोन करके बताया था कि वह उनके लिए भी जलेबी का एक डिब्बा लेकर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - आपका ध्यान किधर है, आज सबकी नजर इधर है
जलेबी के बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि इसे गोहाना और हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में, बल्कि दुनियाभर के देशों में पहुंचाना चाहिए। वैसा बता दें कि जलेबी हमेशा से भारत की मिठाई नहीं है, बल्कि यह विदेश से ही भारत आई है। हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में मातूराम की जलेबी बहुत मशहूर है। अगर यह जलेबी विदेशों में जाती है तो निश्चित तौर पर यह भारत के लिए गर्व की बात होगी।
मातूराम की जलेबी बहुत मशहूर है और लोग यहां से पैक करवाकर ले जाते हैं। मातूराम की एक जलेबी 250 ग्राम की होती है। मातूराम की चार जलेबी के एक डिब्बे की कीमत 320 रुपये है। इसकी सेल्फ लाइफ भी 1 सप्ताह की होती है।
