इलेक्शन

Haryana Election: जयतीर्थ दहिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, टिकट बंटवारे में सौदेबाजी का लगाया आरोप

Haryana Election: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी नेता जयतीर्थ दहिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जयतीर्थ दहिया को टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया था।

Image

राई सीट से पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा (फोटो- @DeependerSHooda)

KEY HIGHLIGHTS
  • जयतीर्थ दहिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
  • हुड्डा के माने जाते हैं करीबी
  • इस्तीफा देने से पहले हुड्डा पर लगाए आरोप

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयतीर्थ दहिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जयतीर्थ दहिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं, हालांकि दहिया, इस्तीफा देने से पहले हुड्डा से ही नाराज दिखे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाए आरोप

हरियाणा में सोनीपत की राई सीट से पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। टिकट न मिलने से नाराज़ दहिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को अपना त्याग पत्र भेजा है। वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी माने जाते थे,लेकिन उन्होंने हुड्डा पर ‘विश्वासघात’ के आरोप लगाए हैं।

2 बार बने थे विधायक

उन्होंने पत्र में कहा है कि वह “अपरिहार्य परिस्थितियों” के चलते कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। दो बार के पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि टिकट बंटवारे में सौदेबाजी हुई है। दहिया ने 2009 और 2014 का चुनाव राई से जीता था। वह 2014 का चुनाव तीन वोट से जीतने के बाद सुर्खियों में आए थे।

कांग्रेस ने किसे दिया टिकट

उन्होंने दावा किया कि हुड्डा ने उन्हें टिकट दिए जाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में टिकटों में सौदेबाजी कर उनके साथ ‘घोर विश्वासघात’ किया। कांग्रेस ने राई सीट से जय भगवान अंतिल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article