इलेक्शन

Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में PM मोदी की रैली आज, जनसभा को करेंगे संबोधित

Vidhan Sabha Chunav 2024 News Updates: PM मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। पीएम दोपहर डोडा में रैली करने के बाद शाम को कुरुक्षेत्र में जनसभा करेंगे। पीएम की जनसभा के लिए दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Image

डोडा और कुरुक्षेत्र में PM मोदी की रैली आज

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीजेपी के आज चुनाव प्रचार करेंगे पीएम मोदी
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी आज पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित
  • पीएम मोदी की रैली को देखते हुए दोनों ही जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से जम्मू-कश्मीर चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी भाजपा के लिए अपने प्रचार कैंपेन की शुरुआत जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैली को संबोधित कर के करेंगे। पीएम मोदी डोडा में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे और करीब एक बजकर 15 मिनट पर रैली करेंगे। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आयोजित पीएम मोदी की रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी, इस दौरान पीएम चिनाब घाटी के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की आठ विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने किश्तवाड़ में रैली को संबोधित किया था। चार दशक बाद देश का कोई पीएम डोडा में पहली बार चुनावी रैली को संबोधित करेगा। डोडा में आखिरी प्रधानमंत्री यात्रा 1982 में हुई थी। डोडा शहर के स्टेडियम में आयोजित होने वाली चुनावी रैली के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, डोडा-किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने विशेष रूप से आयोजन स्थल के आसपास, मल्टी-लेयर सुरक्षा तैनात की गई है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

डोडा के बाद पीएम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली कर चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब पौने चार बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और करीब साढ़े चार बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम अपनी इस रैली से 6 जिलों के 23 प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोगों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है। वहीं, पीएम की रैली से पूर्व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को रैली स्थल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

8 अक्टूबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे

बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में होने वाला यह पहला विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) है। पूरे जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर, तीसरा और अंतिम चरण में मतदान 1 अक्टूबर होगा। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। वहीं हरियाणा (Haryana Assembly Election 2024 Voting Date) में मतदान 5 अक्टूबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। भाजपा की नजर राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने पर है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article