इलेक्शन

Congress Candidate List For Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल किए 32 नाम, बाकी पर फैसला कल

Congress Candidate List For Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची एक दो दिन में आ सकती है। सोमवार को 32 सीटों पर नाम फाइनल हो गए हैं, हालांकि इसकी सूची अभी सामने नहीं आई है।

Image

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक दो दिन में करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में कांग्रेस का सत्ता वापसी पर जोर
  • कांग्रेस जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा
  • राहुल-खड़गे ने फाइनल किए 32 नाम

Haryana Assembly Election 2024 Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए आज कांग्रेस CEC की बैठक बुलाई गई, 90 विधानसभा सीटों में से आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 49 सीटों के डॉकेट को CEC के सामने रखा गया। कांग्रेस सूत्रों की माने तो आज बैठक में 49 सीटों में से 32 सीटों पर सहमति बनी, लेकिन कांग्रेस अपनी खास रणनीति के तहत अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं करेगी, वहीं बची हुई सीटों पर कल शाम 6 बजे फिर CEC की बैठक बुलाई गई है।

टिकट की पहली प्राथमिकता जीत!

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को सरकार में वापसी की पूरी उम्मीद दिख रही है, यही कारण है कि पार्टी एक -एक कदम फूंक-फूंक कर उठा रही है, जिसमे टिकट बंटवारा सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति के एक सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त रखते हुए टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि, टिकट की पहली प्राथमिकता जीत थी।

वफादार नेताओं को टिकट

वही CEC की बैठक में शामिल हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी इस बात पर भी जोर देते नजर आए कि उम्मीदवार पार्टी का वफादार हो यानी पार्टी का एक बब्बर कार्यकर्ता जो राहुल गांधी हमेशा ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सभाओं में भी बुलाते हैं। साथ ही चुनावी मौसम में दूसरी पार्टी से आये नेताओ के जीत की गारंटी पर भी पार्टी दांव लगाएगी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम—

  • भूपिन्दर सिंह हुड्डा-गढ़ी सांपला-किलोई
  • होडल- उदयभान
  • अंबाला सिटी- निर्मल सिंह
  • आफ़ताब अहमद- नूह
  • महेंद्रगढ़- राव दान सिंह
  • धरम सिंह चोकर-समालख़ा
  • भारत भूषण बत्रा-रोहतक
  • शीशपाल केहरवाला- कलानवाली(SC)
  • नीरज शर्मा- फ़रीदाबाद NIT
  • चिरंजीवी राव-रेवाड़ी
  • बिशन लाला सैनी- रडौर
  • जयवीर सिंह वाल्मीकि- ख़रख़ोदा(SC)
  • कुलदीप वत्स- बदली
  • गीता भुक्कल- झज्जर
  • रघुवीर सिंह कड़्यान- बेरी
  • रणदीप सुरजेवाला की चाहत!

    कल CEC की बैठक कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, सूत्रों की माने तो आज की बैठक शांतिपूर्ण रही, क्योंकि आज बैठक में जिन सीटों पर सहमति बनी, उसमे ज्यादातर सिटिंग MLA की सीट थी या कुछ वो विधानसभा सीट जहां उम्मीदवार के नाम पर ज्यादा विवाद नहीं था, लेकिन कल की बैठक में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला की विधानसभा सीट कैथल चर्चा में होगी, जहां सुरजेवाला खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस लीडरशिप सांसदों को टिकट देने के मूड में नहीं दिख रही, जिसके पीछे उनकी दलील है कि राज्यसभा में नेता विपक्ष की सीट के लिए जितना आंकड़ा कांग्रेस को चाहिए, बस उतना ही पार्टी के पास है, अगर एक भी सांसद कम हुआ तो राज्यसभा में विपक्ष की कुर्सी मुश्किल में आ सकती है।
    Shishupal Kumar
    शिशुपाल कुमारauthor

    शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article