इलेक्शन

Faridabad, Palwal, Nuh Haryana Chunav Result 2024 Live: फरीदाबाद की पांच सीटों पर भाजपा और नूह में तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में; जानें ताजा Update

Faridabad, Palwal, Nuh Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates: फरीदाबाद डिवीजन के तीन जिलों में नूह और फरीदाबाद NIT सहित कुल 13 सीटें हैं। यहां जानिए सभी 13 सीटों का हाल। किस सीट पर किस नेता और किस पार्टी को जीत मिली। फरीदाबाद में 5 सीटों पर भाजपा और नूह की तीनों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली।

Image

फरीदाबाद डिवीजन के तीन जिलों की साटों का हाल

Photo : Times Now Digital

Faridabad, Palwal, Nuh Vidhan Sabha Chunav Parinam Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम आज यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को घोषित हुए। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा का दिल्ली से सटा फरीदाबाद डिवीजन कई मायने में महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के कारण यहां पर सभी की निगाहें होती हैं। इस डिवीजन में कुल 3 जिले आते हैं, जिनमें 13 विधानसभा सीटें हैं। आइए जानते हैं इस सभी 13 सीटों का हाल -

फरीदाबाद डिवीजन में सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में फरीदाबाद के साथ ही फरीदाबाद NIT का नाम लिया जा सकता है। इसके अलावा बल्लभगढ़,पलवल और पुनहाना का नाम भी लिया जा सकता है। सभी की निगाहें नूह जिले की नूह सीट पर है। सांप्रदायिक तनाव की वजह से नूह अक्सर सुर्खियों में रहता है।

Live Updates:

फरीदाबाद डिवीजन में कुल तीन जिले हैं। नूह, पलवल और फरीदाबाद जिलों में मंगलवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। नूह जिले में कुल तीन सीटें हैं - नूह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना और यहां की तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली। बात करें पलवल जिले की तो यहां पर हाथिन, होडल और पलवल नाम से तीन विधानसभा सीटें हैं। हाथिल सीट पर कांग्रेस के हाथ जीत लगी, जबकि होडल और पलवल में भाजपा उम्मीदवार जीते।

फरीदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 6 विधानसभी सीटें हैं। इस जिले की सिर्फ एक पृथला विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में आई, बाकी पांचों विधानसभा सीटें (फरीदाबाद NIT, बड़कल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, तिगांव) भाजपा प्रत्याशियों ने जीतीं।

जिले का नामविधानसभा सीट का नामविजेता उम्मीदवार का नाम
नूहनूहआफताब अहमद (कांग्रेस)
फिरोजपुर झिरकामम्मन खान (कांग्रेस)
पुनहानामोहम्मद इलियास (कांग्रेस)
पलवलहाथिनमोहम्मद इस्राइल (कांग्रेस)
होडलहरिंदर सिंह (भाजपा)
पलवलगौरव गौतम (भाजपा)
फरीदाबादपृथलारघुबीर तेवतिया (कांग्रेस)
फरीदाबाद NITसतीश कुमार फगना (भाजपा)
बड़कलधनेश अधलखा (भाजपा)
बल्लभगढ़मूलचंद शर्मा (भाजपा)
फरीदाबादविपुल गोयल (भाजपा)
तिगांवराजेश नागर (भाजपा)
एग्जिट पोल को धता बताते हुए चुनाव परिणामों ने सबको चौंका दिया है। अब तक मिले रुझानों और परिणामों के अनुसार हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और उसे 50 सीटें तक मिल सकती हैं।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article