Haryana BJP Candidate List: भाजपा ने हरियाणा में किस-किसको दिया टिकट, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Haryana BJP Candidate Full List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की सभी 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। इस बार के चुनाव में भाजपा ने चार मौजूदा सांसद पर दोबारा भरोसा जताया है, जबकि कुछ नेताओं के टिकट कट गए हैं। इस रिपोर्ट में देखें लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में भाजपा की पूरी लिस्ट...।

Haryana BJP Candidate Full List: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा क्या इस बार भी क्लीन स्वीप कर पाएगी? ये सवाल इसलिए अहम हो जाता है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 के तहत 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा में भले ही सिर्फ 10 सीटें हो, लेकिन इस बार का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 4 मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया है, एक सांसद नायब सैनी मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो उनकी जगह कांग्रेस से भाजपा में आने वाले पूर्व सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा की सभी 10 सीटों के लिए BJP प्रत्याशियों पूरी सूची यहां देखें।

Haryana Lok Sabha Chunav BJP Candidate Full List

भाजपा ने हरियाणा में किन-किन नेताओं पर जताया भरोसा?

हरियाणा: भाजपा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

संख्यालोकसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1फरीदाबादकृष्णपाल गुर्जर
2गुरुग्रामराव इंद्रजीत सिंह यादव
3भिवानी-महेंद्रगढ़धर्मबीर सिंह
4सोनीपतमोहन लाल बडौली
5रोहतकअरविंद शर्मा
6सिरसाअशोक तंवर
7कुरुक्षेत्रनवीन जिंदल
8करनालमनोहर लाल खट्टर
9अंबालाबंतो कटारिया
10हिसाररणजीत सिंह चौटाला

लिस्ट में दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल

हरियाणा के लिए भाजपा उम्मीदवारों में दो केंद्रीय मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। इसमें फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का नाम शामिल है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा को भी दोबारा टिकट मिला है।

End of Feed