Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election 2024) के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की संभावना (AAP-Congress Alliance in Haryana Polls) जताई, सूत्रों ने एक निजी न्यूज चैनल को बताया। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के दौरान आप के साथ गठबंधन की संभावना पर हरियाणा कांग्रेस नेताओं से राय मांगी।
वहीं पिछले महीने, वरिष्ठ Congress नेता कुमारी शैलजा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में हरियाणा विधानसभा चुनावों (haryana assembly election 2024 ) के लिए AAP के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया था और कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत खिलाड़ी है, और चुनाव अकेले ही लड़ेगी।
उधर इस साल की शुरुआत में, दिल्ली के मुख्यमंत्री और aap के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी अपने दम पर हरियाणा विधानसभा चुनाव सभी 90 सीटों पर लड़ेगी।
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान
इस बीच, सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई (Garhi Sampla-Kiloi) से मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान होडल से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा, जिसमें 90 विधानसभा सीटें हैं, में 5 अक्टूबर को मतदान होगा, परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
