Hajipur Lok Sabha Election 2024: क्या पिता की विरासत बरकरार रख पाएंगे चिराग पासवान, हाजीपुर में अग्निपरीक्षा

2024 के लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को सामने आएगा। हाजीपुर सीट के नतीजे का हर किसी को इंतजार है। नतीजा जो भी रहे, यह बिहार की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाएगा।

Hajipur Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की चर्चित हाजीपुर सीट से चिराग पासवान मैदान में उतरे हैं। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत वोटिंग हुई थी। हाजीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के सामने खड़े हैं राजद प्रत्याशी और पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम। चिराग के दिवंगत पिता राम विलास पासवान ने आठ बार हाजीपुर सीट जीती थी और बेटे चिराग के लिए विरासत और जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने की चुनौती है।

Chirag Paswan

चिराग पासवान

ऐसे हुआ रामविलास की जीत का सिलसिला शुरू

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर 1977 में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान ने जीत हासिल करके कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। इस जीत ने उनके राजनीतिक करियर को ऊंचाई पर पहुंचाया और उनकी पहचान बनी। वह बिहार की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे। तब से पासवान परिवार एक साथ आगे बढ़ता चला गया। आज परिवार के बीच ही मुकाबला है। मौजूदा सांसद पशुपति पारस अब एनडीए में नहीं है। जब से चिराग पासवान ने हाजीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, तभी से इस सीट पर सबकी निगाहें हैं।

End of Feed