661 करोड़ का मालिक बना गुजरात में विधायक, जानिए किस सीट और पार्टी से लड़ा चुनाव

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 8, 2022, 07:38 PM IST

Richest MLA in Gujarat: जानिए कौन है गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाला सबसे अमीर उम्मीदवार? किस सीट से और किस पार्टी से लड़ा था चुनाव और उनके पास है कितनी संपत्ति?

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 182 सीट वाली गुजरात विधानसभा में प्रचंड जीत के साथ अपनी सत्ता बरकरार रखी है। 27 साल से भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सत्ता पर काबिज है बावजूद इसके भाजपा गुजरात विधानसभा में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफल हुई है। भाजपा को 182 में से 158 सीट पर जीत हासिल हुई है। 52.51 प्रतिशत मतदाताओं ने गुजरात में एकबार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है।

Jayantibhai-somabhai-Patel

जयंतीभाई सोमभाई पटेल

जयंतीभाई पटेल बने सबसे अमीर विधायक

चुनावों में भाजपा की बंपर जीत का कई तरह से आकलन हो रहा है। ऐसे में हम आपको गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणामों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहा है। सबसे पहला रोचक तथ्य है इस बार गुजरात विधानसभा में प्रवेश करने वाला सबसे अमीर विधायक कौन बना है। तो ये रिकॉर्ड मानसा सीट से विजयी होने वाले जयंतीभाई सोम भाई पटेल के नाम दर्ज हुआ है।

बाबूसिंह जी ठाकोर को दी मात

जयंतीभाई सोमभाई पटेल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बाबूसिंहजी मोहमसिंह जी ठाकोर को 39,266 वोट के अंतर से मात दी। जयंतीभाई पटेल को 97,708 वोट मिले जबकि बाबूसिंहजी के पक्ष में 58,460 वोट गिरे।

जयंतीभाई पटेल के पास है 661 करोड़ से अधिक संपत्तिजयंतीभाई सोमभाई इस जीत के साथ सबसे अमीर विधायक बनकर सामने आए हैं। उन्होंने 661 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। जिसमें 514 करोड़ की अचल और 147 करोड़ की चल संपत्ति शामिल है। 64 साल के पटेल मूलरूप मनसा के अजोल गांव से ताल्लुक रखते हैं। जयंती ने अपनी मेहनत के दाम पर कारोबार खड़ा किया और अकूत संपत्ति के मालिक बने।

End of Feed