muslim women in Gujarat election: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग से पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी (Shabbir Ahmed Siddiqui) ने गुजरात चुनाव में मुस्लिम महिलाओं का भागीदारी को लेकर विवादित बयान दिया है, सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है, इस बावत उनका एक वीडियो भी सामने आया है।
शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने इसे इस्लाम को कमजोर करने की साजिश करार दिया है साथ ही इस काम को इस्लाम के खिलाफ बताया है, उनका कहना है कि ऐसा करके इस्लाम को कमजोर किया जा रहा है, उनका सवाल था कि- क्या कोई मर्द नहीं बचा है टिकट के लिए?
उन्होंने चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है और खुलकर विरोध किया है, साथ ही उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसको गलत बताया है।
शाही इमाम ने अपनी बात को और पुख्ता करते हुए कहा कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं क्या एक भी महिला नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद आने से नहीं रोका जाता, क्योंकि औरत का इस्लाम में एक मकाम है, इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं।
