गुजरातः खुली जीप पर काला चश्मा लगा गाने संग पत्नी के लिए जडेजा का धुआंधार प्रचार! लोग लगे पूछने- बहन के लिए न करेंगे?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 26, 2022, 12:13 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: दरअसल, इस बार के गुजरात विस चुनाव में जडेजा की बड़ी बहन नैना जडेजा कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। रोचक बात है कि वह उसी सीट पर ताल ठोंकेंगी, जहां बीजेपी ने रिवाबा को उतारा है। ऐसे में इस बार के चुनाव में ननद-भाभी की चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी।

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से इल्केशन लड़ रहीं पत्नी रिवाबा जडेजा का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं। घर हो या मैदान...रैली हो या प्रचार, जो उनसे बन पड़ रहा है, वह वो सब कर रहे हैं। इस बीच, शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को उन्होंने पत्नी के लिए जोरदार प्रचार किया।

rivaba ravindra jadeja

पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार के दौरान क्रिकेटर रविंद्र जडेजा।

रोड शो में वह ओपन (खुली) जीप पर काला चश्मा लगाकर सवार थे। बढ़ी हुई दाढ़ी और आत्मविश्वास से लबालब भरे क्रिकेटर ने धुआंधार प्रचार किया और पत्नी के लिए लोगों से वोट की अपील की। हालांकि, बीवी के लिए चुनावी समर में एड़ी चोटी का जोर लगाते देख सोशल मीडिया यूजर्स (@Shashib88989016 के हैंडल से) ने उन्हें घेरा और पूछा कि आप बहन के लिए ऐसी कैंपेनिंग नहीं करेंगे क्या?

End of Feed