Jamnagar North में Jadeja vs जडेजा? ननद के बाद ससुर भी कांग्रेस के सपोर्ट में, जानें- क्या रहा Rivaba का रिएक्शन?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 30, 2022, 10:09 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: दरअसल, रिवाबा की ये टिप्पणियां तब आई हैं, जब उनके परिवार में खटपट को लेकर कई तरह के दावे हुए थे। बीजेपी ने जिस सीट से रिवाबा को उतारा है, वहां से उनके पति की बहन और कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाली नैना जडेजा (ननद) पार्टी के लिए प्रचार करती दिखी थीं।

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जडेजा परिवार में दरार की अटकलों के बीच बीजेपी कैंडिडेट रिवाबा जडेजा ने साफ किया है कि परिवार में कोई मतभेद या अंतर नहीं है। यह सिर्फ विचारधारा का मामला है।

rivaba

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा। (फाइल)

बुधवार (30 नवंबर, 2022) को क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब एक परिवार के दो सदस्य दो अलग-अलग विचारधाराओं से नाता रखते हों। मेरा विश्वास जामनगर के लोगों में है...जामनगर ने हमें ढेर सारी चीजें दी हैं। मेरे पति यहां पैदा हुए और यहीं से करिअर का आगाज किया।

End of Feed