Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में चुनावी समर के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस (आईएनसी) पर जुबानी हमला बोला है। आप ने शनिवार शाम एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया और बताया कि आखिर इलेक्शन में इन दोनों दलों के इलू-इलू (प्यार) की कहानी कैसी है।
बीजेपी के बैनर पोस्टर वाले छोटे लोडर को खींचते हुए कांग्रेस की गाड़ी। (@AamAadmiParty)
आप के हैंडल से ट्वीट किया गया, "गुजरात में भाजपा की अटकी चुनावी गाड़ी बचाने में पूरा जोर लगाते हुए कांग्रेस। यह है चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के इलू-इलू (ILU-ILU) की कहानी।"
गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा ज़ोर लगाती कांग्रेस..ये है चुनावों में BJP और Congres… t.co/mOHhOIc6Ei
— ANI (@ANI) Nov 12, 2022
पार्टी ने इसके साथ ही 17 सेकेंड की एक क्लिप भी शेयर की गई, जिसमें बीजेपी के चुनावी कैंपेन से जुड़े एक प्रचार वाले वाहन को कांग्रेस का इलेक्शन व्हीकल खींच रहा था। इस बीच, बैकग्राउंड से आवाज सुनाई दी कि "निकल गई-निकल गई। ले गई कांग्रेस खींच के।"
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में एक दिसंबर, जबकि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर, 2022 को होगी।
