बिहार चुनाव से पहले भाजपा का बढ़ रहा कुनबा, पूर्व सांसद अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा हुईं शामिल

Bihar Elections 2025: ​बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। पूर्व सांसद अजय निषाद ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अजय निषाद ने कहा कि मैं एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए काम करूंगा।

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। पूर्व सांसद अजय निषाद ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनकी पत्नी रमा निषाद भी भाजपा में शामिल हुईं। अजय निषाद ने कहा कि मैं एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए काम करूंगा।

Ajay Nishad

पूर्व सांसद अजय निषाद (फोटो साभार: ANI)

अजय निषाद ने क्या कुछ कहा?

भाजपा में शामिल होने के बाद अजय निषाद ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, ''मैं बिहार को और मज़बूत बनाने और यहां एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लिए काम करूंगा... मेरी विचारधारा भाजपा-एनडीए से मेल खाती है। मैं पार्टी को मज़बूत करूंगा।"

End of Feed