Maithili Thakur: चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में मैथिली ठाकुर, इस पार्टी और इस सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

Maithili Thakur: लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा है कि अगर मुझे बीजेपी से टिकट मिलता है, तो अपने क्षेत्र मधुबनी से चुनाव लड़ना चाहूंगी, देश और बिहार के विकास के लिए अपना योगदान देने को तैयार हूं। बिहार चुनाव के ऐलान के बाद अपने चुनाव लड़ने की खबरों पर, लोकसंगीत और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा, मैं बिहार गई थी और मुझे नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मिलने का मौका मिला। हमने बिहार के भविष्य पर चर्चा की। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, देखते हैं क्या होता है।

Maithili Thakur

नित्यानंद राय और विनोद तावड़े के साथ मैथिली ठाकुर (@TawdeVinod)

बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। यहां नर्मदा महोत्सव में प्रस्तुति देने आईं मैथिली ने कहा कि उनका उनके गृह क्षेत्र से अलग ही जुड़ाव है और अगर वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत वहां से करेंगी तो वह बहुत कुछ सीख सकेंगी। मैथिली ने पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

End of Feed