मुस्लिम कैंडिडेट, वोट कटवा, राजनीति में एंट्री...देखिए इन सवालों पर क्या बोले PK, बता दिया कितनी सीटों का है टारगेट

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी 'वोट कटवा पार्टी' है। उन्होंने संभावना जताई कि यदि बिहार के लोग बदलाव के लिए वोट करते हैं तो उनकी पार्टी 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार बिहार की सियासत में खुद चुनावी रणनीतिकार व जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उतर चुके हैं। प्रशांत किशोर ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बातचीत करते हुए उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। प्रशांत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी 'वोट कटवा पार्टी' है! कहा कि राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों के वोट बैंक पर उनकी नजर है। हालांकि, उन्होंने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया।

Prashant Kishor Takl About bihar election 2025

प्रशांत किशोर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

मुस्लिम वोट बैंक पर क्या बोले PK

मुस्लिम वोट बैंक को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 साल से मुसलमानों के रहनुमा होने का दावा करने वाले दल यह घोषणा कर दें कि जिस सीट से जनसुराज पार्टी मुस्लिम कैंडिडेट उतारेगी, वे पार्टियां वहां से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारेंगी...उन्होंने एकतरफा घोषणा करते हुए कहा कि वे पार्टियां जहां से मुस्लिम प्रत्याशी को लड़ाएंगी, जनसुराज उस सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव में नहीं उतारेगी! किशोर ने कहा कि ताकि मुसलमान समाज देखे कि इन पार्टियों को उनसे नहीं बल्कि, उनके वोट बैंक से प्रेम है।

End of Feed