'कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, आखिरी दिन भी तय नहीं'; महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बोले संजय झा

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच जदयू सांसद संजय झा ने शुक्रवार को महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे वाद-विवाद पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव के आखिरी दिन भी वे फैसला नहीं कर पाएंगे कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच जदयू सांसद संजय झा ने शुक्रवार को महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे वाद-विवाद पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव के आखिरी दिन भी वे फैसला नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका एजेंडा बिहार के कल्याण के लिए काम करना बिल्कुल नहीं है।

Sanjay Jha

जदयू सांसद संजय झा (फाइल फोटो)

संजय झा ने क्या कुछ कहा?

जदयू सांसद ने बताया कि राजग ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया और अन्य नेता भी आज से अपने अभियान शुरू कर रहे हैं। पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जदयू सांसद संजय झा ने कहा, "आज नामांकन का आखिरी दिन है। राजग ने एकजुट होकर अपनी संख्या की घोषणा कर दी... अन्य नेताओं के प्रचार कार्यक्रम भी आज से शुरू हो रहे हैं, लेकिन अगर विपक्ष की बात करें तो आखिरी दिन भी यह तय नहीं हो पाया है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।"

End of Feed