इलेक्शन

Ellenabad Vidhan Sabha Chunav 2024: ऐलानाबाद विधान सभा सीट पर आजतक नहीं जीत पाई है बीजेपी, 24 साल से है इनेलो का कब्जा, इसबार अभय चौटाला मैदान में

Ellenabad Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, Ellenabad Constituency, History, Party, Ke Candidate: ऐलानाबाद सीट चौटाला परिवार का गढ़ रहा है। यहां से पहले ओम प्रकाश चौटाला और फिर उनके बेटे अभय चौटाला जीतते रहे हैं।

Image

ऐलानाबाद विधानसभा सीट चौटाला परिवार का रहा है गढ़

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ऐलानाबाद सीट पर 2000 से जीत रही इनेलो
  • इनेलो से जीतते रहा है चोटाला परिवार
  • अभय चौटाला हैं इसबार मैदान में

Ellenabad Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की ऐलानाबाद विधानसभा सीट जीतना बीजेपी के लिए अभी भी सपना ही है। बीजेपी इस सीट पर अभी तक नहीं जीत पाई है, वहीं कांग्रेस का भी इस सीट पर प्रदर्शन खराब रहा है। पिछले 24 सालों कांग्रेस भी इस सीट पर जीत नहीं पाई है। यहां 2000 से लगातार इनेलो का कब्जा रहा है। पहले ओम प्रकाश चौटाला का और फिर उनके बेटे अभय चौटाला यहां से जीतते रहे हैं।

इस बार का समीकरण

अभय सिंह चौटाला ने 2010 से इस सीट पर कब्जा किया है, जो इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) का गढ़ है। हालांकि इस चुनाव में उनकी लडा़ई आसान नहीं होने वाली है। कांग्रेस ने यहां से भरत सिंह बेनिवाल को टिकट दिया है। बेनीवाल परिवार का इस क्षेत्र में काफी दबदबा रहा है। कई चुनावों से चौटाला परिवार को यह परिवार मैदाम में चुनौती देते रहा है। इस बार इनेलो के लिए रास्ते आसान नहीं हैं।

ऐलनाबाद सीट पर जाटों का दबदबा

ऐलनाबाद सीट पर जाट वोट की बड़ी भूमिका रही है। 1967 से, जाट समुदाय ने काफी प्रभाव डाला है। 2005 तक यह एक आरक्षित सीट थी और 2009 में यह सीट जनरल हुआ और ओम प्रकाश चौटाला खुद मैदान में उतरे। तब से यह जाटों का गढ़ बना हुआ है। ऐलनाबाद का राजनीतिक इतिहास काफी समृद्ध है, जहां INLD का दबदबा रहा है। चौधरी भागी राम यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अगर अभय चौटाला फिर से जीतते हैं, तो वे भागी राम के पांच बार के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार

हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमीर चंद तलवारा, कांग्रेस पार्टी के भरत सिंह बेनीवाल, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के अभय सिंह चौटाला, आम आदमी पार्टी (आप) के मनीष अरोड़ा, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अंजनी लाढ़ा मुख्य उम्मीदवार हैं। जेजेपी राज्य में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में है, जबकि आईएनएलडी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के साथ गठबंधन किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article