चुनावी बॉन्ड सरकारें गिराने और राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए इस्तेमाल जबरन वसूली गिरोह, राहुल ने बोला केंद्र पर हमला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 02:47 PM IST

राहुल ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड योजना एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जबरन वसूली गिरोह है और जो लोग विरोध करते हैं, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग उनके पीछे पड़ जाते हैं।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर हमले तेज करते हुए चुनावी बॉन्ड योजना को सरकारें गिराने व राजनीतिक दलों को विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया गया जबरन वसूली गिरोह करार दिया। उन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के मुंबई के लिए रवाना होने से पहले महाराष्ट्र के ठाणे में जंभाली नाका पर लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड योजना एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जबरन वसूली गिरोह है और जो लोग विरोध करते हैं, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग उनके पीछे पड़ जाते हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

क्या एनसीपी-शिवसेना के विधायक मुफ्त में भाग गए?

राहुल ने कहा, यह एक जबरन वसूली गिरोह है जिसका इस्तेमाल विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली सरकारों को गिराने और राजनीतिक दलों को विभाजित करने के लिए किया गया। उन्होंने एकनाथ शिंद के नेतृत्व में शिवसेना में हुए विद्रोह और अजित पवार की अगुवाई में एनसीपी में हुई बगावत का जिक्र करते हुए कहा, क्या आपको लगता है कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक मुफ्त में भाग गए हैं? राहुल ने कहा कि पिछड़े समुदायों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और सामान्य वर्ग के गरीबों की आबादी 80 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन सरकारी व निजी क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर उनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है। उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 महामारी से भारत में 50 लाख लोगों की मौत हुई।

End of Feed