असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान, जानिए समीकरण

असम से राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (असम गण परिषद) और एम रंजन दास (भाजपा) की सीट खाली हो रही हैं। तमिलनाडु के छह सदस्यों - अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (अन्नाद्रमुक), मोहम्मद अब्दुल्ला (द्रमुक), एम षणमुगम (द्रमुक), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (एमडीएमके) - का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होगा। यह घोषणा निर्वाचन आयोग ने सोमवार को की। असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट क्रमशः जून और जुलाई में रिक्त होंगी। इन चुनावों से राज्यसभा के राजनीतिक समीकरणों पर कोई फर्क पड़ने की संभावना नहीं है।

rajya sabha election

राज्यसभा की आठ सीट के लिए चुनाव 19 जून को (प्रतिकात्मक फोटो)

End of Feed