चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस: भारत ने लोकसभा चुनावों में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 64.2 करोड़ वोटर्स ने किया मतदान

Press Conference by Election Commission of India: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा है कि 100 से ज्यादा प्रेस नोट, एडवाइजरी जारी हुए। चुनाव आयोग लापता नहीं था, हम हमेशा काम करते रहे।

Press Conference by Election Commission of India: : लोकसभा चुनाव 2024 नतीजों से पहले चुनाव आयोग ने आज अहम प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान चुनाव आयोग ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हम लापता नहीं, यही हैं और हर जगह मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा है कि 100 से ज्यादा प्रेस नोट, एडवाइजरी जारी हुए। चुनाव आयोग लापता नहीं था, हम हमेशा काम करते रहे।

ECI Rajive kumar

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस

क्या-क्या कहा चुनाव आयोग ने पढ़ें

  • भारत ने लोकसभा चुनावों में 31.2 करोड़ महिलाओं सहित 64.2 करोड़ मतदाताओं के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • इस बार G7 देशों के वोटर्स के डेढ़ गुना लोगों ने वोट डाला।
  • इस लोकसभा चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं ने वोट दिया।
  • केंद्रीय चुनाव आयुक्त, सभी अधिकारियों ने महिला वोटर्स को खड़े होकर तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।
  • 85 साल से ऊपर के सभी मतदाताओं के घर घर जाकर उनका वोट डलवाया गया।
  • हमने पूरी कोशिश की कि पूरे चुनाव में महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी न हो। किसी तरह की अभद्र बातें न कहीं जाए और ऐसा काफी हद तक ऐसा संभव हुआ।
  • चुनाव में डेढ़ करोड़ पोलिंग और सुरक्षा कर्मी लगाए गए, 135 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं, 4 लाख गाड़ियां, 68 हजार 763 उड़न दस्ते और 1692 हवाई यात्रा हुई। इन सबका मकसद साढ़े 10 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ पर मतदान कराना था जो संभव हुआ।
  • 2019 में 540 जगहों पर दोबारा उपचुनाव हुआ लेकिन 2024 के चुनावों में सिर्फ 39 जगहों पर, जिसमें 25 जगह अरुणाचल विधानसभा की सीटों पर था।

End of Feed