ECI Madhya Pradesh Election Results 2023: eciresults.nic.in, results.eci.gov.in पर देखें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे लाइव

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 2, 2023, 01:35 PM IST

Election Commission of India (ECI) Madhya Pradesh Election/Chunav Results 2023 on eciresults.nic.in, results.eci.gov.in, eci.gov.in: मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। सूबे में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 116 का आंकड़ा चाहिए होगा। हालांकि, प्रदेश में असल सियासी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है।

Election Commission of India (ECI) Madhya Pradesh Election/Chunav Results 2023 on eciresults.nic.in, results.eci.gov.in, eci.gov.in: मध्य प्रदेश में इस बार किसकी सरकार बनेगी...क्या शिवराज सिंह चौहान उर्फ 'मामा' के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार कमबैक करेंगी या फिर कांग्रेस पलीता लगाकर आगे निकल जाएगी? यह बात शुक्रवार (तीन दिसंबर, 2023) को साफ हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए वोटों की गिनती उसी रोज होगी।

Madhya Pradesh ECI Results 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

आप इस दौरान सबसे सटीक नतीजे चुनाव आयोग की साइट पर देख सकेंगे। आपको इसके eci.gov.in पर जाना होगा। जैसे ही आप वहां पहुंचेंगे तो होम पेज पर आपको इलेक्शन रिजल्ट्स से जुड़ा ऑप्शन मिलेगा। वहां पर मध्य प्रदेश के नतीजों से जुड़ा विकल्प चुनना होगा, जिसके बाद आप सुबह से ही रुझान और नतीजों से जुड़े अपडेट्स पा सकेंगे।

End of Feed