पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने दो शीर्ष अफसरों को सीईओ कार्यालय से हटा दिया है। इन दोनों की जगह जल्द ही दूसरे अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से दो नाम मांगे हैं।
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने दो अधिकारियों को हटाया
ये भी पढ़ें- NRI Voting Rights: क्या NRI कर सकते हैं लोकसभा चुनाव में वोट, जानिए क्या कहता है भारत का संविधान
किन-किन अधिकारियों पर गिरी गाज
भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के दो शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया। आयोग ने राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित रॉय चौधरी और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राहुल नाथ का हटा दिया है और उनके विकल्प के रूप में राज्य सरकार से दो नाम मांगे हैं।
लंबे समय से थे तैनात
सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि रॉय चौधरी और नाथ लंबे समय से सीईओ के कार्यालय में कार्यरत थे, इसलिए दोनों को हटा दिया गया है। रॉय चौधरी पिछले 10 साल से, जबकि नाथ पिछले छह साल से वहां कार्यरत थे।
सुवेंदु अधिकारी को थी आपत्ति!
हालांकि, सूत्रों ने यह भी बताया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी इन दोनों अधिकारियों की भूमिका को लेकर काफी मुखर हो गए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
बंगाल में लगातार एक्शन
हाल के दिनों में, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कई शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया है। आयोग ने सबसे पहले कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार को बदला। उसके बाद, राज्य में कई जिला मजिस्ट्रेटों को बदलने का आदेश दिया।
