Durg Gramin CG Chunav Result 2023 Live: दुर्ग ग्रामीण सीट से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आगे, बीजेपी के प्रत्याशी का क्या है हाल

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Dec 3, 2023, 08:37 AM IST

Durg Gramin CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के मौजूदा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने ताम्रध्वज साहू के खिलाफ ललित चंद्राकर को दुर्ग ग्रामीण सीट से उतारा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

Durg Gramin CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी और रुझान आने की शुरुआत अब हो जाएगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के मौजूदा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने ताम्रध्वज साहू के खिलाफ ललित चंद्राकर को दुर्ग ग्रामीण सीट से उतारा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के इस सीट से उतरने के चलते इस सीट पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं।

Durg-Gramin, Durg Gramin election result,

दुर्ग ग्रामीण सीट से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शुरुआती गिनती में आगे चल रहे हैं।

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी वोट परिणाम
1ताम्रध्वज साहू कांग्रेस00आगे
2ललित चंद्राकर भाजपा
3

2018 चुनाव के नतीजे

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में ताम्रध्वज साहू ने बीजेपी के जागेश्वर साहू को करीब 24 हजार वोटों से मात दी थी। कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 73 हजार 208 वोट मिले थे। वही भाजपा के जागेश्वर साहू के खाते में 49 हजार 96 वोट गए थे। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रमशिला साहू ने जीत हासिल की और तत्कालीन सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री भी बनी थीं। 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रीतपाल बेलचंदन को इस सीट पर मात दी थी।

End of Feed