गुजरात चुनाव में मिली करारी हार पर Digvijay Singh ने EVM पर फोड़ा ठीकरा, बीजेपी पर बोला हमला

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 8, 2022, 02:42 PM IST

Digvijay Singh: गुजरात में कांग्रेस की हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को फिर से याद कर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसी कोई मशीन नहीं है, जिसे हैक न किया जा सके।

Digvijay Singh: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को 20 से भी कम सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इस बीच कांग्रेस की हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ईवीएम (EVM) को फिर से याद कर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसी कोई मशीन नहीं है, जिसे हैक न किया जा सके।

साथ ही दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर मनी, मसल और मशीन का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी, और उन्होंने पुलिस, पैसा और प्रशासन का दुरुपयोग किया। साथ ही कहा कि लोगों को डराया जाता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम हार से निराश नहीं होने वाले हैं, हमने अंग्रेजों को हराया है और इनको भी हराएंगे।

End of Feed