विकास और सुशासन की हुई जीत, दिल्ली के विकास में नहीं छोडे़ंगे कोई कसर...चुनाव नतीजे पर बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा- जनशक्ति सर्वोपरि है! विकास की जीत, सुशासन की जीत। मैं इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए दिल्ली की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों को नमन करता हूं।

PM Modi on Delhi Election Results 2025: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और सुशासन की जीत बताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हम दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। पीएम ने कहा- जनशक्ति सर्वोपरि है! विकास की जीत, सुशासन की जीत। मैं इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए दिल्ली की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों को नमन करता हूं।

PM Modi

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम ने कहा, हम इन आशीर्वादों को पाकर विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली को विकसित करने, लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की प्रमुख भूमिका हो।

End of Feed