Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली के दंगल में कुल कितने उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत? एक क्लिक में जानें सबकुछ

Delhi Assembly Election 2025: क्या आप जानते हैं इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कितने उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर लगी है? निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी साझा करते हुए ये बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुकाबले में 1,040 उम्मीदवार हैं। आपको इससे जुड़ी हर अहम बात बताते हैं।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1,040 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 1,522 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान 477 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

Delhi Assembly Election

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में कुल 1040 उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में कुल 1040 उम्मीदवार

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी थी, जिस दिन सबसे अधिक 680 नामांकन दाखिल हुए जबकि 16 जनवरी को 500 नामांकन दाखिल हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को पूरी हो गई, जबकि 20 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

End of Feed