LIVEDelhi Vidhan Sabha Chunav, दिल्ली चुनाव 2025 : दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए पीएम मोदी का संदेश...केजरीवाल का वादा- बेरोजगारी करेंगे खत्म
Delhi Vidhan Sabha Chunav (दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज़ 2025), Delhi Assembly Election (दिल्ली असेंबली इलेक्शन) Updates: भाजपा ने कहा है कि वह महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देगी। यहां तक उसने केजी से लेकर पीजी तक जरूरतमंदों की मुफ्त शिक्षा का वादा किया है। बुजुर्गों को पेंशन बढ़ाने और झुग्गी-झोपड़ियों में पांच रुपए में पेट भर भोजन के लिए कैंटीन खोलने का वादा किया है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav, दिल्ली चुनाव 2025 : दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए पीएम मोदी का संदेश...केजरीवाल का वादा- बेरोजगारी करेंगे खत्म
Delhi Vidhan Sabha Chunav (दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज़ 2025), Delhi Assembly Election (दिल्ली असेंबली इलेक्शन) Updates: दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है। नेताओं की रैलियां और रोड शो हो रहे हैं। एक दूसरे को कठघरे में खड़ा कर अपने लिए वोट मांगे जा रहे हैं। दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव में उतार दिया है।
दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा, AAP के बीच है। हालांकि, कई सीटों पर कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, इससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को होगा और चुनाव नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे। चुनाव में आम आदमी पार्टी की यदि जीत होती है तो केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे। चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी दलों ने लोक लुभावन वादे किए हैं। खासकर, महिलाओं पर ज्यादा फोकस ह है।
भाजपा और कांग्रेस ने अपनी सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500-2500 रुपए और AAP ने 2100 रुपए देने की घोषणा की है। भाजपा ने कहा है कि उसकी सरकार बनी तो वह पूर्व की योजनाओं को बंद नहीं करेगी।
आज का मौसम, 22 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: Check Here | Aaj Ki Taza Khabar
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीतेगी: अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेगी क्योंकि लोग 'बहाना बनाने वाले और महिला विरोधी' अरविंद केजरीवाल तथा उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की वास्तविकता को समझ चुके हैं। ठाकुर ने पीटीआई वीडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ''भाजपा लोगों के दिलों में सबसे ऊपर है और लोगों के दिल में एक ही चीज है कि भाजपा को जीतना चाहिए।" उन्होंने आप को महिला विरोधी पार्टी करार देते हुए आरोप लगाया कि पहले उसकी राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल की केजरीवाल के आवास पर पिटाई की गई और अब पार्टी के पोस्टरों पर भी मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी की तस्वीर को जगह नहीं दी गई है।
केजरीवाल ने पांच साल के भीतर दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करने का वादा किया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए दो सप्ताह से भी कम समय शेष है और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अगले पांच वर्षों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प जताया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में रोजगार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा, ‘‘मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगी। हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार कर रही है।’’
आतिशी के नाम पर वोट नहीं मांग रही AAP: भाजपा नेता
भाजपा नेता तरुण चुघ ने आतिशी को रबर स्टैंप सीएम करार दिया। उन्होंने कहा कि आतिशी भूल गई हैं कि उनकी पार्टी उनके कार्यकाल पर विचार ही नहीं कर रही है। वह मौजूद सीएम हैं, लेकिन उनकी पार्टी उनके नाम पर वोट नहीं मांग रही है। आप पूरी तरह से विफल हो चुकी है और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
CM आतिशी ने चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र
दिल्ली की मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत को बंद करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने 21 और 22 जनवरी को AAP कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर धमकाया था। मुख्यमंत्री आतिशी ने लिखा है कि AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा झूठे बयानों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है।
भारत में अब 99.1 करोड़ मतदाता हैं: निर्वाचन आयोग
भारत में मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़ हो गई है, जो पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय 96.88 करोड़ थी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले जारी एक बयान में निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदाता सूची युवा और लैंगिक रूप से संतुलित दिखती है, जिसमें 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं और मतदाता लैंगिक अनुपात 2024 में 948 से छह अंक बढ़कर 2025 में 954 हो गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा के लिए प्रचार किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार किया और आम आदमी पार्टी (आप) पर भ्रष्टाचार तथा जनता से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। भाजपा ने करावल नगर में मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है, जबकि ‘आप’ ने मनोज त्यागी को टिकट दिया है। धामी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 10 वर्षों में ‘आप’ ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। उसने अस्पतालों, स्कूलों और शराब नीतियों में अनियमितताएं बरतीं। पार्टी ने 500 नये स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन एक भी स्कूल की स्थापना नहीं की, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी की हर सड़क पर शराब की दुकानें खोल दीं।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव में योगी की रैली का नहीं होगा असर : अवध ओझा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी मैदान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करेंगे। करीब 14 चुनावी सभाओं को सीएम योगी संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के लिए सिर्फ योगी ही नहीं, बल्कि दिल्ली से सटे हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी चुनावी प्रचार के लिए दिल्ली में हैं।
बाल योगी उमेश जी महाराज ने राजकुमार आनंद के लिए मांगा समर्थन
दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद के समर्थन में राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध संत बाल योगी उमेश जी महाराज ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से राजकुमार आनंद के पक्ष में समर्थन मांगा।
माकन ने केजरीवाल सरकार में 382 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ‘‘रिपोर्ट’’ का हवाला देते हुए दिल्ली की पूर्व की अरविंद केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि तीन अस्पतालों के निर्माण में 382 करोड़ रुपये अधिक का घोटाला हुआ। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि इसी ‘घोटाले’ के कारण कैग की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश नहीं करने दिया गया। साथ ही माकन ने कहा कि केजरीवाल को ‘राष्ट्र विरोधी’ कहने के अपने बयान पर वह कायम हैं और यह उनकी निजी राय है। उन्होंने केजरीवाल द्वारा अतीत में कुछ विपक्षी नेताओं से माफी मांगे जाने का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ‘थूक कर चाटने के विश्व चैम्पियन’ हैं।
भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ जीतेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी क्योंकि लोग ‘बहानेबाज और महिला विरोधी’ अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की असलियत समझ चुके हैं।
ठाकुर ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘भाजपा जनता के दिलों में सबसे ऊपर है और जनता के दिल में एक ही बात है कि भाजपा को जीतना है।’’
दिल्ली में आम आदमी पार्टी बेनकाब हो चुकी है: अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप)बेनकाब हो चुकी है जिसका विकास से कोई मतलब नहीं है।
अग्रवाल ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में अग्रवाल ने कहा,‘‘राहुल गांधी जी बड़े अच्छे आदमी हैं...भगवान उनकी अच्छाई बरकरार रखे… वो इतनी कब्र कांग्रेस की खोद देंगे कि देश में कहीं भी कांग्रेस नहीं रहेगी। वहीं आम आदमी पार्टी बेनकाब हो चुकी है।’’
आप ने दुर्योधन की तरह काम किया : महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार भी करेंगे। पार्टी की ओर से मिल रही जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलना तय है। ढांडा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी के नेता "बेहोशी की हालत" में हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, "कौआ चला हंस की चाल, अपनी ही चाल भूल बैठा।"
केजरीवाल, मान के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करूंगा: प्रवेश वर्मा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ 50-50 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दायर करेंगे। वर्मा ने कहा कि दोनों नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि उन्होंने (वर्मा ने) पंजाबियों को देश के लिए ‘‘खतरा’’ कहा है। वर्मा ने कहा कि यदि वह मुकदमा जीत जाते हैं तो वह इस धनराशि का उपयोग अपने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों में करेंगे, जहां से वह पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का संदेश
दिल्ली बीजेपी सदस्यों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की ताकत दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत सुनिश्चित करेगी। लोग खुलेआम 'आप-दा' पर गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं, वे उस पर सवाल उठा रहे हैं, उसे उसके वादे याद दिला रहे हैं। पीएम मोदी ने दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं से रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने और हर बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट जीतने का लक्ष्य रखने का आग्रह किया।
आम आदमी पार्टी ने मध्यम वर्ग के लिए जारी किया घोषणापत्र
आम आदमी पार्टी ने मध्यम वर्ग के लिए घोषणापत्र जारी किया, केंद्र से शिक्षा, स्वास्थ्य, कर छूट, पेंशन से संबंधित सात मांगें कीं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप के मध्यम वर्ग के लिए घोषणापत्र में आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त करने और उच्च शिक्षा सब्सिडी की मांग की गई है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मध्यम वर्ग को देश की असली महाशक्ति बताया और केंद्र से अगला बजट मध्यम वर्ग के लिए समर्पित करने की मांग की।
वजीरपुर से दिल्ली की उम्मीदवार पूनम शर्मा को जीत का पूरा भरोसा
केजरीवाल ने लगाए बीजेपी पर गुंडागर्दी के आरोप
बीजेपी कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, बोले केजरीवाल
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा- दिल्ली में भाजपा ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है इसी कारण उसके कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। पुलिस भाजपा के अभियान में मदद कर रही है, दिल्ली में आप के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
प्रवेश वर्मा ने की चुनाव आयोग से आप की शिकायत
पुष्कर धामी बोले, डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहे हैं विकास कार्य