आज का मौसम, 22 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में आज करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
हरियाणा-पंजाब में कैसा रहा मौसम का हाल?
हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का सितम
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय कस्बे माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, सिरोही और फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कोलकाता में मौसम का हाल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक मौसम का रुख ऐसा ही रहने वाला है।श्रीनगर में आज भी शीतलहर का कहर जारी
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज सुबह छाया घना कोहरा
दिल्ली में छाई कोहरे की पतली चादर
प्रयागराज में आज मौसम का हाल
प्रयागराज में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध व हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज मौसम करवट लेने वाला है। आईएमडी ने 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। गुरुवार को भी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरे की एक पतली परत भी देखी गई। इसके कारण शीतलहर का बढ़ना दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर में आज बारिश और बर्फबारी के आसार
जम्मू-कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। सोमवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 3.2 डिग्री और पहलगाम में माइनस 2.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 23 जनवरी को जम्मू डिवीजन के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 24 से 28 जनवरी तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। 29 से 31 जनवरी के बीच आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
आज राजस्थान में बारिश के आसार
राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
पंजाब में बंठिडा-फरीदकोट में काफी ठंडी रहीं रातें
पंजाब में भी कई जिलों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। आईएमडी के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.6 डिग्री, 8 डिग्री, 8.1 डिग्री और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी
हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं हिसार, कर्नाल, रोहतक, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.3 डिग्री, 8 डिग्री, 9.3 डिग्री, 7.8 डिग्री, 9.5 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम, 22 March 2025 IMD Weather Forecast LIVE: यूपी-बिहार में तेज हवाओं संग होगी बारिश, झारखंड में गिरेंगे ओले, दिल्ली में आज भी दिखेंगे गर्मी के तेवर
अररिया में STF के साथ अपराधियों की मुठभेड़, तनिष्क लूटकांड का एक आरोपी ढेर, तीन जवान भी हुए घायल
UP Ka Mausam: यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज तेज झोंकेदार हवाओं के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने का भी अलर्ट
मेरठ में कुत्ते के साथ वॉक पर निकले डॉक्टर के साथ लूट, गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ लुटेरा, CCTV में कैद हुई वारदात
नोएडा स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट 'घोटाले' में CBI का एक्शन, तीन मामले दर्ज; जानें सारा विवाद
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited