22 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ LIVE अपडेट: मोदी सरकार का तोहफा, कच्चे जूट की एमएसपी में 2.35 गुना बढ़ोतरी, CM योगी और मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, AAP ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र
आज की ताजा खबर 22 जनवरी 2025 हिंदी समाचार LIVE Updates: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार 22 जनवरी 2025 को मार्केटिंग सत्र 2025-26 के लिए कच्चे जूट के लिए 5,650 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी, जो पिछले MSP से 6 प्रतिशत या 315 रुपये अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी के संगम में पावन डुबकी लगाकर समूचे विश्व के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने संगम स्नान को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह स्नान आत्मिक शांति, धार्मिक समर्पण और समाज कल्याण का संदेश देता है। त्रिवेणी संगम का स्नान केवल व्यक्तिगत शुद्धि नहीं, बल्कि समग्र लोक कल्याण का आह्वान है उधर दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी कि अगर वह बातचीत का रास्ता नहीं अपनाते हैं तो उन्हें और अधिक अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक ‘स्की रिसॉर्ट’ के होटल में मंगलवार को लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने क्वाड समकक्षों- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, जापान के ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया के पेनी वोंग के साथ मंगलवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को तीन से पांच फरवरी तक मतदान के दिन और आठ फरवरी को नतीजे घोषित होने के दिन बंद रखने का आदेश दिया है।
22 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ LIVE अपडेट: मोदी सरकार का तोहफा, कच्चे जूट की एमएसपी में 2.35 गुना बढ़ोतरी, CM योगी और मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, AAP ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट यहाँ देखें | आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या नहीं: यहाँ देखें
