दिल्ली पुलिस पर लगे मतदाताओं को परेशान करने का आरोप, तो पुलिस कमिश्नर ने दिया जवाब; जानें क्या है पूरा माजरा

Election News: मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों पर गंभीर आरोप लगाए। मतदान के बीच पर मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगे। इसी बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव ने कहा है कि सुबह से शांति पूर्ण मतदान हो रहा है, चुनाव में बाधा की कोई खबर नहीं।

Delhi Police on Election: आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस, सुरक्षाबलों और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। इसी कड़ी में आप सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने रिलीवर को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। वहीं सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा पैसे बांटे जाने के मनीष सिसोदिया के आरोप का खंडन किया। इसी बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव ने इन आरोपों पर जवाब दिया है।

Delhi Special CP on Voting

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव ने आप नेताओं के आरोपों पर दिया जवाब।

सुबह से शांति पूर्ण मतदान हो रहा है, चुनाव में बाधा की कोई खबर नहीं

दिल्ली पुलिस स्पेशल सीपी ने कहा कि सुबह से शांति पूर्ण मतदान हो रहा है, चुनाव में बाधा की कोई खबर नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें सभी पक्षों से आई है, सभी का उचित तोर पर समाधान किया जा रहा है, जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्यवाई की जा रही है। EVM को स्टोरेज सेंटर को एस्कॉर्ट करेंगे।

End of Feed