LIVE

Delhi MCD Election Result 2022: किस पार्टी के खाते में कितनी सीट? जानिए

Delhi MCD Election Result 2022: किस पार्टी के खाते में कितनी सीट? जानिए
Delhi MCD Election Result 2022: किस पार्टी के खाते में कितनी सीट? जानिए

Delhi MCD Election Result 2022, Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 Updates: दिल्ली की छोटी सरकार यानी कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे बुधवार (सात दिसंबर, 2022) को आएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। एक ओर सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और भाजपा दोनों ने चुनावों में जीत का भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने की कोशिश कर रही है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सबसे अधिक मतदान बख्तावरपुर वार्ड में हुआ। वहीं, 2017 के निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका था। आप ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड में जीत हासिल की थी। उस चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Delhi MCD Election Result 2022 LIVE: Check here

DEC 07, 2022 13:24 IST

115 सीटें अपने नाम कर चुकी है आप

एमसीडी चुनाव के लिए फिलहाल मतगणना जारी है। दोपहर डेढ़ बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार, आप ने 115 , भाजपा ने 96 और कांग्रेस ने पांच सीट अपने नाम की है। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई। आप 17 सीटों पर बढ़त बनाए है, जबकि नौ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
DEC 07, 2022 13:01 IST

जीत का जश्न मनाने पहुंचे मिनी केजरीवाल

DEC 07, 2022 12:41 IST

MCD Polls 2022: कौन पाया कितनी सीट?

AAP-104BJP-83INC-4
DEC 07, 2022 12:36 IST

चुनाव जीतीं बॉबी, इस चीज पर करेंगी काम

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी चुनाव जीत गई हैं। बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और उनके आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाना चाहती हैं। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।
DEC 07, 2022 12:17 IST

MCD Poll Results 2022: आप दफ्तर के बाहर मनने लगा जश्न

DEC 07, 2022 11:56 IST

सुलतानपुरी-ए से जीतीं AAP की बॉबी किन्नर

DEC 07, 2022 11:43 IST

MCD Polls 2022: किस दल के हिस्से में फिलहाल कितना वोट शेयर?

DEC 07, 2022 11:21 IST

MCD Polls 2022: नतीजों और रुझानों पर क्या है ताजा अपडेट?

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया- बीजेपी और आप 14-14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। कांग्रेस की झोली में दो सीटें आई है, जबकि रुझानों में बीजेपी फिलहाल 91 सीटों पर, आप 116 सीटों, कांग्रेस नौ, स्वतंत्र तीन और बसपा एक सीट पर बढ़त बनाए है।
DEC 07, 2022 10:31 IST

MCD Poll Results 2022: कितनी और किन सीटों पर किसे मिली जीत?

BJP 5Rohini, Laxmi Nagar,Geeta Colony , Lajpat Nagar, Siddharth nagar AAP 3Kapasheda,Jama Masjid, Dariyagunj
DEC 07, 2022 10:16 IST

हमने किया है काम, इसलिए- खुराना को उम्मीद

दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने कहा है कि हमने कचरे से निस्तारण पर काम किया और यह काम कोरोना काल में भी जारी रहा। बीजेपी ने काम किया है। यही वजह है कि हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी से होगा। पिछली बार सर्वे ने हमें सिर्फ 50 सीटें दी थीं, पर हम दो तिहाई बहुमत जीते थे।
DEC 07, 2022 09:51 IST

Delhi MCD Polls: पार्षद हमारे ही दल से होगा- बोले AAP के भारद्वाज

आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि हम 180 सीट हासिल करने जा रहे हैं। अगर वोटरों ने हमारा समर्थन किया तो हम 230 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं। पार्षद हमारे ही दल से होगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल्स आप की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।
DEC 07, 2022 09:45 IST

बीजेपी ने मारी थी पिछले चुनाव में बाजी

2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।
DEC 07, 2022 09:24 IST

MCD Election Results 2022: 106 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही बीजेपी

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक, फिलहाल बीजेपी 106 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है, जबकि आप 59, कांग्रेस सात, स्वतंत्र दो और एनसीपी एक सीट के साथ बढ़त लिए है।
DEC 07, 2022 09:19 IST

MCD Polls 2022 पर क्या बोले थे एग्जिट पोल्स?

चुनाव पूर्व अधिकांश सर्वेक्षण में ‘आप’ की जीत का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसमें भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। ‘आप’ ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, वहीं भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवार बनाया था।
DEC 07, 2022 09:17 IST

ECI Results 2022: सुबह नौ बजे तक क्या रही स्थिति?

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों के लिए सुबह नौ बजे तक 105 सीटों पर रुझान आ गए, जिनमें BJP 68 सीट, AAP 34 और Congress 3 सीट पर बढ़त बनाए है।
DEC 07, 2022 09:13 IST

MCD Poll Results 2022: जहां हो रही वोटों की गिनती, वहां ऐसे की जा रही निगरानी

DEC 07, 2022 09:02 IST

हुआ उलटफेर! 66 सीटों के साथ बीजेपी सबसे आगे- रुझान

दिल्ली नगर निगम से जुड़े चुनाव आयोग के ताजा ट्रेंड्स के मुताबिक, फिलहाल बीजेपी 66 सीट पर सबसे आगे चल रही है, जबकि AAP 30 सीटों पर और Congress तीन सीटों पर बढ़त लिए है। वोटों की गिनती फिलहाल जारी है।
DEC 07, 2022 08:17 IST

MCD Polls Results: बीजेपी वाले जमकर कर लें योग क्योंकि...बोले बाबा रामदेव

दिल्ली नगर निगम चुनाव के रुझानों के बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने हिंदी न्यूज चैनल इंडिया टीवी से कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब की तरह बड़ा खेल कर सकते हैं। हार कर के भी जीत सकते हैं। बड़ा देखने को मिल सकता है। हल्के में न लें। पहले कांग्रेस को खत्म करेंगे और बाद में बीजेपी वालों को सिरदर्द बन सकते हैं। बीजेपी वाले इसलिए जमकर योग कर लें।
DEC 07, 2022 08:07 IST

Delhi Election Commission MCD: साल 2017 में कहां कितना और कैसा रहा था मार्जिन?

DEC 07, 2022 08:01 IST

Delhi Election Commission MCD: आप और बीजेपी के बीच असल मुकाबला

दिल्ली की छोटी सरकार से जुड़े इस इलेक्शन में टक्कर आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस में है। त्रिकोणीय मुकाबला होने के बाद भी असल दावेदार आप और बीजेपी मानी जा रही हैं। ‘आप’ और भाजपा दोनों ने भरोसा जताया है कि वे चुनावों में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है।