Delhi MCD Election Result 2022 Ward-Wise: किस वॉर्ड से किसे मिली जीत और किसे हार? जानें, 250 जगहों का हाल

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 7, 2022, 04:42 PM IST

Delhi MCD Election Result 2022 Ward Wise, Delhi Nagar Nigam Chunav Result Seat Wise: दरअसल, बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 पर जीत दर्ज करना जरूरी होता है। नतीजों पर आप दफ्तर में दोपहर को संबोधन के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा- इतने बड़े बदलाव के लिए बहुत बहुत बधाई। आपने अपने बेटे-भाई को इस लायक समझा कि उन्होंने हमें नगर निगम की जिम्मेदारी भी दी।

Delhi MCD Election Result 2022 Ward Wise, Seat Wise: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत का 126 का आंकड़ा पार लिया है। आप ने 134 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने नौ तो निर्दलीय ने तीन सीटें हासिल कीं। दरअसल, बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 पर जीत दर्ज करना जरूरी होता है। नतीजों पर आप दफ्तर में दोपहर को संबोधन के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा- इतने बड़े बदलाव के लिए बहुत बहुत बधाई। आपने अपने बेटे-भाई को इस लायक समझा कि उन्होंने हमें नगर निगम की जिम्मेदारी भी दी। अभी तक जो जिम्मेदारी (शिक्षा और स्कूल, इलाज और अस्पताल, बिजली)...उस पर रात-दिन काम कर के हमने बदलाव किए। आज दिल्ली वालों ने मुझे सफाई करने, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्क ठीक करने के साथ कई जिम्मेदारियां दीं। मैं यह ऋण नहीं चुका सकूंगा...।

delhi mcd

परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हो गए हैं।

बकौल केजरीवाल, "जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनके काम पहले कराएंगे, फिर दूसरों के काम करेंगे। दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें सबकी मदद चाहिए। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से भी आशीर्वाद चाहिए। दिल्ली को साफ करने के लिए सबकी ड्यूटी लगेगी। अकेले हमसे न होगा...दो करोड़ लोगों का परिवार सफाई करेंगे। भ्रष्टाचार भी दूर करना है...ये सब भी हमें खत्म करना है। जिस तरह दिल्ली सरकार का सिस्टम बनाया तो उसी तरह एमसीडी को भी बनाना है।" सीएम ने आगे दावा किया- हम शरीफों और अच्छे लोगों की पार्टी हैं। हम गाली-गलौज करने नहीं आए। चौथा चुनाव जीते। बड़ा मैसेज मिला कि पॉजिटिव सियासत करें, न कि नकारात्मक राजनीति। अहंकार मत करना...ऊपर वाला माफ न करेगा. पतन पक्का है...।

End of Feed