Delhi MCD Election Exit Poll 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव एक्जिट पोल में AAP को क्लीन स्वीप, BJP को बड़ा झटका

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 5, 2022, 07:39 PM IST

Delhi MCD Election Exit Poll 2022 BJP-AAP-Congress Seats Prediction: दिल्ली एमसीडी के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होने के बाद जो अब एक्जिट पोल सामने आए हैं उसके मुताबिक AAP क्लीन स्वीप करती दिख रही है, उसे 149-171 सीटों का मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

Delhi MCD Election Exit Poll 2022 BJP-AAP-Congress Seats Prediction: दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों के नतीजे लॉक हो चुके हैं गौर हो कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को हो चुका है, इस बार मतदान कम रहा और 50 फीसदी वोटर ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे, यह पिछली बार से करीब 3 प्रतिशत कम है, चुनाव परिणाम 7 दिसंबर को आना है, गुजरात में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होते ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों एग्जिट पोल सामने आए हैं, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक AAP को 149-171 सीटें तो बीजेपी को 69-91 सीटें मिलने की बात कही जा रही है वहीं ETG-Times Now Navbharat के एक्जिट पोल के मुताबिक AAP को 146-156 तो BJP को 84-94 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

delhi mcd exit poll

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर किए जा रहे हैं ये दावे

End of Feed