इलेक्शन

दिल्ली में 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' की एंट्री; केजरीवाल जीते हुए विधायकों को भेजेंगे पंजाब!

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में महीनों से चल रहा शह-मात खेल आज समाप्त हो जाएगा। 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के पाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल अपने जीते हुए विधायकों को एकजुट रखने के लिए पंजाब का रुख करेंगे।

Image

अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AamAadmiParty)

Photo : Twitter

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में महीनों से चल रहा शह-मात खेल आज समाप्त हो जाएगा। 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के पाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल अपने जीते हुए विधायकों को एकजुट रखने के लिए पंजाब का रुख करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम को लेकर बड़ी तैयारियां की हैं। केजरीवाल जीते हुए विधायकों को पंजाब भेजेंगे ताकि विधायकों को एकजुट रखा जा सकें। दरअसल, केजरीवाल ने हाल ही में भाजपा पर चुनाव नतीजों से पूर्व AAP के 16 उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि AAP उम्मीदवारों को पाला बदलने पर भाजपा की ओर से मंत्री पद और 15-15 करोड़ रुपये मिलने का प्रस्ताव मिला है।

जांच के लिए केजरीवाल के घर आई ACB

दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजकर उनके उन आरोपों के बारे में विवरण और सबूत मांगे, जिनमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की खरीद-फरोख्त का प्रयास किया। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को उस समय राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई, जब एसीबी की एक टीम अरविंद केजरीवाल के 5, फिरोजशाह रोड स्थित आवास पर पहुंची।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article