LIVE
Delhi Election 2025 Voting Updates: दिल्ली में 70 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.7 प्रतिशत मतदान, आठ फरवरी को आएंगे चुनाव नतीजे
Delhi Chunav Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए वोटिंग समाप्त हो गई लेकिन शाम छह बजे से पहले जो लोग कतार में लगे हैं, वे अपना वोट डाल सकेंगे। दिल्ली में मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। शाम पांच बजे तक 57.77 प्रतिशत वोटिंग हुई। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे आठ फरवरी को आएंगे। दिल्ली में आज राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बांसुरी स्वराज, अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा, संजय सहित अन्य दिग्गजों ने वोट डाले। कई जगहों पर फर्जी मतदान होने की बात सामने आई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
Delhi Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Results 2025 Live Updates
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Poll of Polls
FEB 05, 2025 18:04 IST
FEB 05, 2025 17:56 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान
दिल्ली में मतदान पर चुनाव आयोग ने कहा है कि शाम पांच बजे तक राजधानी में 57.7 फीसद वोटिंग हुई है। ऐसे मतदाता जो शाम छह बजे तक मतदान के लिए कतार में लग चुके हैं, उन्हें वोट डालने का अधिकार होगा। सभी 70 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्सव के माहौल में हुआ।
FEB 05, 2025 17:39 IST
65 फीसद से ज्यादा वोटिंग होने की उम्मदी-सचदेवा
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शाम साढ़े तीन बजे तक 46.55 प्रतिशत वोटिंग हुई। उन्हें लगता है कि दिल्ली के लोग इस बार रिकॉर्ड मतदान करेंगे। इस बार 65 फीसद से ज्यादा मतदान होने की उम्मीद है। सचदेवा ने दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
FEB 05, 2025 17:10 IST
FEB 05, 2025 16:36 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: दिल्ली में हम मजबूत सरकार बनाएंगे-अजय राय
दिल्ली चुनाव पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा दावा किया है। मीडिया से बातचीत में राय ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली में हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे।
FEB 05, 2025 16:18 IST
दिल्ली विधानसभा 2025 वोटिंग लाइव: फर्जी वोटिंग, पुलिस हिरासत में दो लोग
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी डीसी श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक फर्जी वोटिंग कराने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हम इस मामले में तथ्यों की जांच कर रहे हैं।
FEB 05, 2025 15:32 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: बुजुर्गों ने भी किया उत्साह के साथ मतदान
दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को जारी मतदान में कई बुजुर्ग मतदाता अपने परिवार के सदस्यों या पुलिसकर्मियों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व्हीलचेयर पर बैठे अपने बुजुर्ग माता-पिता को मतदान केंद्र तक ले गए। उन्होंने कहा, ‘मेरे माता-पिता बीमार हैं, लेकिन वे सुबह से ही वोट डालने के लिए उत्साहित थे। उन्होंने वोट डालने के लिए पूरा प्रयास किया।’ आसिफ (83) और उनकी 80 वर्षीय पत्नी मस्रा असंद अपने पोते के साथ शाहीन बाग के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। व्हीलचेयर पर बैठे दंपति ने दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया।
FEB 05, 2025 14:05 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज भड़के, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत आज दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है और हर आम व खास लोग पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। इस बीच ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
FEB 05, 2025 13:49 IST
FEB 05, 2025 13:29 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: 'आप' ने दिल्ली को बीमार कर दिया- मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए यमुना विहार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने आप पर दिल्ली को लूटने का आरोप लगाते हुए हमला किया। तिवारी ने वोट डालने के बाद एएनआई से कहा कि उन्होंने (आप) दिल्ली को बीमार कर दिया। उन्होंने दिल्ली को लूटा। अब हम काम करेंगे। अब दिल्ली हमें मौका देने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम पैसे नहीं बांट रहे हैं। हम शराब नहीं बांट रहे हैं... दिल्ली के लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए और जितना संभव हो सके वोट देना चाहिए।
FEB 05, 2025 13:20 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: अब जनता बदलाव के मूड में है : देवेंद्र यादव
दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को दिल्ली में हो रहे मतदान के संदर्भ में कहा कि अब जनता बदलाव के मूड में है। लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से मतदान के लिए निकल रहे हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि दिल्ली में इस बार बदलाव हो। कांग्रेस नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली की जनता चाहती है कि हवा साफ, यमुना साफ हो, सड़कें अच्छी हों, हमें हर तरह की सुविधा मिले, अच्छे अस्पताल बने, विकास के जो कार्य पिछले दस सालों में रुक गए थे, उन्हें फिर से गति मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इन्हीं सब बदलावों के लिए अपने घरों से बाहर निकल रही है। इसके अलावा, लोगों से बात करके, उनसे मिलकर, उनकी समस्याओं को जानकर, यह साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार दिल्ली की जनता हमारी पार्टी पर विश्वास करेगी। इस बार लोग कांग्रेस को उम्मीद की नजरों से देख रहे हैं, क्योंकि पिछले दस सालों में यहां के लोग आम आदमी पार्टी से त्रस्त हो चुके हैं।
FEB 05, 2025 12:59 IST
FEB 05, 2025 12:21 IST
दिल्ली विधानसभा 2025 वोटिंग लाइव: खरगे बोले-दिल्लीवासी उन्हें चुनें जिन्होंने असल में काम किया है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को उन्हें चुनना चाहिए जिन्होंने दिल्ली के लिए असल में काम किया है, ना कि झूठे वादे करके ठगा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी सड़कों के लिए कौन ज़िम्मेदार है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। मतगणना आठ फरवरी को होगी।
FEB 05, 2025 12:20 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक वीडियो में अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया। इस सिलसिले में जामिया नगर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
FEB 05, 2025 12:10 IST
FEB 05, 2025 12:03 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: ‘वोट देने अवश्य जाएं’ , कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल्ली के लोगों से खास अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में हो रहे मतदान के बीच लोगों से मतदान देने की अपील की। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आज वोट देने अवश्य जाएं। उन्होंने दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस को दिया आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा, संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को प्रगति के पथ पर फिर से मोड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में चर्चा में रहे मुद्दों का भी जिक्र अपने पोस्ट में किया। उन्होंने कहा कि वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी सड़कों के लिए कौन ज़िम्मेदार है। स्वच्छ राजनीति करने की बात बोलकर दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला किसने किया। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दिल्ली की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की थी।
FEB 05, 2025 12:00 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: आप नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत पर भरोसा जताया
AAP सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ( AAP ) की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने पार्टी की मेहनत, सच्चाई और ईमानदारी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग शहर की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवा जैसे बुनियादी मुद्दों को संबोधित करने में AAP के प्रयासों को पहचानेंगे ।
FEB 05, 2025 11:33 IST
FEB 05, 2025 11:12 IST
FEB 05, 2025 11:02 IST
Delhi Chunav 2025 Voting Live: बांसुरी स्वराज ने मतदाताओं से दिल्ली को विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बनाने की अपील की
Delhi Chunav 2025 Voting Live: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने बुधवार को मतदाताओं से दिल्ली को विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने नई दिल्ली के जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद, स्वराज ने पार्टी की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि "8 फरवरी को केवल कमल खिलेगा। आज दिल्ली में लोकतंत्र का त्योहार है और मैं राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अपील करती हूं ताकि दिल्ली विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बन सके। आप देखेंगे, 8 फरवरी को केवल कमल खिलेगा..।
