इलेक्शन

'बड़े मियां और छोटे मियां है कांग्रेस और AAP', संजय सिंह के आरोपों पर बोले भाजपा नेता पूनावाला

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच, भाजपा ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को भी लपेट लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप एक तरह से 'बड़े मियां' और 'छोटे मियां' हैं।

Image

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला (बाएं) और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह (दाएं)

Photo : ANI

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच, भाजपा ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को भी लपेट लिया। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस और आप एक तरह से 'बड़े मियां' और 'छोटे मियां' हैं।

संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

AAP सांसद संजय सिंह ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए अभियान चलाया है। उन्हें लगता है कि चलो संजय सिंह को सबक सिखाते हैं... उन्होंने मेरी पत्नी अनीता सिंह का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए आवेदिन दिया है और यह आवेदन एक बार नहीं, बल्कि दो बार (24 और 26 दिसंबर) दिया गया है।

भाजपा का पलटवार

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने संजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और आप एक तरह से 'बड़े मियां' और 'छोटे मियां' हैं। कांग्रेस ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में जो आरोप लगाए थे हू-ब-हू वैसे ही आरोप आम आदमी पार्टी चुनावों को लेकर लगा रही है। इलेक्शन कमीशन, ईवीएम और इलेक्टोरल रोल को लेकर आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जैसे चुनाव हारने के बाद ये आरोप लगाए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी को हार नजर आ रही है तो पहले से ही चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं... जहां तक संजय सिंह की पत्नी की बात है तो जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि उनके ही परिवार के दो लोग, जिनसे उनका कुछ विवाद है, उनका नाम (मतदाता सूची से) कटवाने की कोशिश की है।

'AAP के पेट में क्यों हो रहा दर्द...'

भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक फर्जी पार्टी तो है ही। फर्जी स्कीम के माध्यम से लोगों का डेटा एकत्रित करती है जिस पर शिकायत भी होती है और उन्हीं का विभाग विज्ञापन और चेतावनी देता है। परंतु अब आम आदमी पार्टी फर्जी वोटरों के सहारे चुनाव भी जीतना चाहती है। जिस प्रकार से फर्जी वोटर्स, जो इस देश से भी नहीं हैं और रोहिंग्या हैं, उनके नाम जोड़े गए, उनके वोटर आईडी कार्ड बनाए गए। ऐसे में अगर उनके नाम हटाए जा रहे है तो आम आदमी पार्टी के पेट में इतना दर्द क्यों हो रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article