कांग्रेस को 50 से 100 सीटों की चाहत, महागठबंधन में अभी नहीं बनी सीट बंटवारे पर बात; कहां हो रही देरी

Bihar Elections 2025: बिहार में विपक्षी महागठबंधन अगले कुछ दिनों में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकता है और संयुक्त घोषणापत्र के साथ अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बिहार में सभी गठबंधन सहयोगियों से बात कर रहे हैं और उन कुछ सीट पर उम्मीदवारों के चयन के लिए अंतिम चर्चा जारी है।

Bihar Elections 2025: बिहार में विपक्षी महागठबंधन अगले कुछ दिनों में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकता है और संयुक्त घोषणापत्र के साथ अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है और सोमवार को उनके शीर्ष नेताओं की बैठक हो सकती है, क्योंकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पार्टी नेता तेजस्वी यादव राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

Rahul Gandhi Tejashwi Yadav

सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर हो रही चर्चा (फाइल फोटो)

'उम्मीदवारों के चयन के लिए अंतिम चर्चा जारी'

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बिहार में सभी गठबंधन सहयोगियों से बात कर रहे हैं और उन कुछ सीट पर उम्मीदवारों के चयन के लिए अंतिम चर्चा जारी है, जहां कांग्रेस और कुछ अन्य दल अपनी स्थिति मजबूत मानते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दो दिन से बिहार में सभी नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के नेतृत्व के बीच भी बातचीत जारी है और दोनों मुख्य दलों के नेता सोमवार तक मुलाकात भी कर सकते हैं।

End of Feed