असम चुनाव में तेज हुई 'जुबानी जंग', हिमंता ने राहुल को कहा-'पागल', बोले-जनजातियों पर लागू नहीं होगा UCC

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'पागल' कहा है। पीएम नरेंद्र मोदी असम के सीएम को 'कंट्रोल' करते हैं, राहुल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने कहा कि 'सरकार को दिल्ली से ही चलेगी। दिसपुर और दिल्ली मिलेंगे तभी तो डबल इंजन की सरकार होगी।

Assam Assembly Elections 2026: असम में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। नेताओं के एक दूसरे पर जुबानी हमले तेज हो गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'पागल' कहा है। पीएम नरेंद्र मोदी असम के सीएम को 'कंट्रोल' करते हैं, राहुल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने कहा कि 'सरकार को दिल्ली से ही चलेगी। दिसपुर और दिल्ली मिलेंगे तभी तो डबल इंजन की सरकार होगी। वह पागल है।' इसके बाद सरमा ने कहा कि असम में जनजातियों को समान नागरिक संहिता (UCC) के दायरे से दूर रखा जाएगा।

assam assembly elections 2026

असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए 9 मई को होगा मतदान।

मोदी को कंट्रोल करते हैं ट्रंप-राहुल

दरअसल, जोरहाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 'डोनाल्ड टंप, मोदी को आदेश देते हैं और मोदी कुछ नहीं कहते हैं। मोदी को पता है कि उनका राजनीतिक भविष्य ट्रंप के हाथ में है। डोनाल्ड ट्रंप मोदी को नियंत्रित करते हैं। ट्रंप यदि मोदी से कूदने के लिए कहें तो मोदी पूछेंगे कि कितनी दूरी तक कूदना और वह छलांग लगाना शुरू कर देंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी पर ट्रंप का नियंत्रण है।'

End of Feed